वीडियो: जेमिमा के लाजवाब कवर ड्राइव ने किया विराट कोहली को फेल, 6 चौके ठोक लूटी महफिल, जय शाह कुर्सी छोड़ बजाने लगे तालियां

0
65
views
Jemima's wonderful cover drive failed Virat Kohli, hit 6 fours and looted the party, Jai Shah started clapping
PC: TWITTER

Australia Women vs India Women, Semi-Final 1: आईसीसी वूमंस t20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वूमेन  t20 वर्ल्ड कप 2023 की पहली फाइनलिस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया बनी ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त संघर्ष का परिचय देते हुए 20 ओवर में 167 रन बना पाई ।

एक समय जेमिमा और हरमन ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी लेकिन दोनों के आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा और इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया ने उठाया हालांकि मैच में जेमिमाह रोड्रिग्स और हरमनप्रीत ने अपने चौके  से सुर्खियां बटोरी। जहां बीसीसीआई के सचिव जय शाह इस मौके पर मैदान पर उपलब्ध थे ।  जहां दसवें ओवर में  में लगाए गए जेमिमा के 2 जबरदस्त कवर ड्राइव चौके पर उन्होंने जमकर तालियां बजाईं।

जेमिमा के कवर ड्राइव ने मचाया कोहराम

Jemima's wonderful cover drive failed Virat Kohli, hit 6 fours and looted the party, Jai Shah started clapping
pc: twitter



भारत की ओर से जेमिमा ने जबरदस्त पारी खेली जहां उन्होंने 24 गेंद पर 6 चौके की मदद से जबरदस्त 43 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने पारी के 10 वें ओवर की पहली गेंद पर डावर ड्राइव पर शॉट लगाते हुए वारेहाम की गेंद को सीमा रेखा के पार पहचाया दिया।

जहां बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने इस जबरदस्त शॉट की सराहना की और तालियों से जेमिमा और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। हालांकि इसके ठीक बाद चौथी गेंद पर फिर से जेमिमा ने एक्शन रिप्ले दिखा दिया और गेंद को चौके के लिए भेज दिया। जहां जेमिमा ने एक एक कर 6 चौके ठोक डाले।

जामिमा और हरमन के आउट होने से पलटा मैच

एक समय भारतीय टीम जीत के दहलीज को पार करती नजर आ रही थी जहां ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज लूज डिलीवरी और कैच छोड़ने लगे थे लेकिन जेमिमा के 11 वे ओवर में आउट होने और 15 वे ओवर में हरमन के 52 रन पर आउट होने के बाद समीकरण बदल गया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी हो गई । वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर दवाब बनाने लगी आई अंत में 5 रन से भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया।



वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here