MI vs LSG: लखनऊ ने मुम्बई को 36 रनों से हरा किया प्लेऑफ की रेस से बाहर, राहुल-कृणाल का धमाल, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, अंकतालिका में उलटफेर

0
94
views
MI vs LSG: Lucknow beat Mumbai by 36 runs Rahul-Krunal out of the race for playoff, these 5 records broken, upturn in the points table
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ।जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है। पांच बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की टीम किया इस सीजन की लगातार आठवीं हार है।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जहां लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 62 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 रन के नुकसान पर 132 रन बना पाई।

जीत के नायक रहे लोकेश राहुल

MI vs LSG: Lucknow beat Mumbai by 36 runs Rahul-Krunal out of the race for playoff, these 5 records broken, upturn in the points table
PC: IPL/BCCI

लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए t20 करियर में अपना छठा शतक जमाया ।लोकेश राहुल ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से शानदार 103 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका यह तीसरा और इस सीजन का दूसरा शतक रहा।

मैन ऑफ द मैच

लोकेश राहुल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके की मदद से महज 62 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली।

मैच समरी

MI vs LSG: Lucknow beat Mumbai by 36 runs Rahul-Krunal out of the race for playoff, these 5 records broken, upturn in the points table
PC: IPL/BCCI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद धीमी रही। जहां लखनऊ  ने पहले 6 ओवरों  में महज 32 रन पर 1 विकेट खो दिए थे। क्विंटन डिकॉक 10 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने ।वहीं मनीष पांडे 22 रन बनाकर पोलार्ड के हाथों  आउट हुए। स्टोनिश और कुणाल पांड्या क्रमशः 0 और 1 रन पर आउट हुए ।आयुष ने 11 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 14 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात की जाए तो पोलार्ड ने 2 ओवर में 8 रन देकर दो सफलता अर्जित की। रैली को दो विकेट तथा डेनियल सेंम और बुमराह को एक-एक सफलता हाथ लगी।

तिलक और रोहित का संघर्ष गया बेकार

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाये । वही ईशान किशन 20 गेंदों पर 8 रन ही बना पाए।  तिलक वर्मा ने थोड़े  संघर्ष दिखाने की कोशिश की और 27 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली ।वहीं  पोलार्ड एक बार फिर से असफल साबित रहे, जहां उन्होंने 20 गेंदों पर केवल 19 रन बनाया।

कुणाल की घातक गेंदबाजी

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे कुणाल  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की वहीं जेसन होल्डर को एक मोहसिन खान को एक रवि बिश्नोई को एक तथा आयुष को एक सफलता हाथ लगी।

टूटे ये रिकॉर्ड

भारतीयों द्वारा टी20 में सर्वाधिक 100

6 – रोहित
6 – राहुल*
5 – कोहली

2) मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल रन

871 – एस धवन (27 पारी)
867 – केएल राहुल*(16 पारी)
824 – रैना (34 पारी)
785 – डिविलियर्स (24 पारी)
769 – कोहली (29 पारी)

3) भारतीयों द्वारा विरोधियों के खिलाफ सर्वाधिक टी20 शतक

3 – केएल राहुल मुंबई इंडियंस के खिलाफ*
2 – उन्मुक्त चंद गुजरात के खिलाफ
2 – कोहली गुजरात लायंस के खिलाफ

4) आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है जब  रोहित की कप्तानी में लगातार सीज़न के लिए प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करने में विफल रही मुंबई इंडियंस । जहाँ साल 2021 और 2022 में मुंबई का प्लेऑफ का सपना टूट गया है ।

5) आईपीएल सीजन -15 में एक टीम के खिलाफ 200+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने लोकेश राहुल  :-206* – केएल राहुल बनाम मुंबई इंडियंस 2022

अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव

अंकतालिका में लखनऊ की टीम बैंगलोर को पछाड़ 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद मुंबई इंडियंस बिना कोई खाता खोले 10 वें स्थान पर है ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here