INDvsBAN:भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में दिलों की धकड़ने को बढ़ा देने वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 रनों से रौंदकर अंकतालिका में टॉप पर 6 अंकों के साथ पहुंच चुकी है। वहीं सेमीफाइनल के दहलीज पर टीम इंडिया पहुंच चुकी है। बारिश से बाधित मैच को 16 ओवर का किया गया। जहां जीत के लिए बांग्लादेश की टीम को 151 रनों का लक्ष्य दिया गया।
हालांकि टॉस हारकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे। वहीं बारिश से पहले बांग्लादेश की टीम ने बिना किसी नुकसान के 7 ओवर में आतिशी 66 रन बोर्ड पर लगा दिए थे लेखन राहुल के जबरदस्त थ्रो और हार्दिक और अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बना पाई।

लोकेश राहुल की शानदार अर्धशतक
अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकेश राहुल ने जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंदों पर तीन चौके और छह शानदार छक्कों की बदौलत 156 के स्ट्राइक रेट से 50 रन की पारी खेली ,वहीं विराट कोहली ने 64 एवं सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
फ्लैश का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शानदार शुरुआत हुई या बांग्लादेश ने 7 ओवर में 66 रन बिना किसी विकेट के ठोक दिया बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 27 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए ।वही शांतो ने 21 रनों का योगदान दिया अंत में आए नुरुल ने साहसिक पारी खेली एवं 14 गेंदों पर 25 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो अर्शदीप ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की, वही हार्दिक ने 3 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए, मोहम्मद शमी के खाते में एक सफलता रहे।
लोकेश राहुल का रॉकेट थ्रो

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर शान्तो ने अश्विन के गेंद पर मिड विकेट पर शॉट खेलकर दो रन लेना चाहा, वहीं मिड विकेट पर चुस्त और मुस्तैद खड़े लोकेश राहुल ने जबरदस्त फुर्ती का परिचय दिया और 34 मीटर दूर से ही गेंद को स्टंप्स पर मार बेल्स उड़ा फेकी। जहां मैच का यह एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। लिटन दास ने 27 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की बदौलत 60 रनों की जबरदस्त पारी खेली। आखिरी 9 ओवर में बांग्लादेश ने 79 रन बनाए जहां उन्होंने 6 विकेट खोए।
वीडियो
This runout changed the moment of the match
What a throw from #KLRahul
Bangladesh given the tight fight to india👏#IndvsBan #T20WorldCup pic.twitter.com/mDRvBQeBfK— Sainath Ry (@SPonnapureddy) November 2, 2022







