INDvsBAN: एडिलेड में चल रहे भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का बेहद दिलचस्प मुकाबले में पिछले तीन टॉस जीत चुके रोहित ने टॉस हारी जहाँ टॉस हरने के बाद बांग्लादेश जी टीम ने भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए जहाँ यह भारत का बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर है । इससे पहले टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ पिछला बेस्ट स्कोर 180 रन का था । वहीँ जीत के लिए अब बांग्लादेश की टीम को 185 रन का बड़ा लक्ष्य बनाना होगा ।
टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाये जहाँ उन्होंने 44 बॉल में 64 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने भी 32 बॉल में 50 रन बनाए। जहाँ उनके जबरदस्त शॉट पर विराट कोहली के रेक्शन सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । वहीँ अच्छी लय में लग रहे लोकेश राहुल 50 रन बनाकर शकिब का शिकार बने थे ।
विराट कोहली और लोकेश राहुल की अहम् साझेदारी

रोहित शर्मा इस मैच में दिशा हिन् दिखे , जहाँ वे गेंद को बल्ले से कनेक्ट करne में दिक्कत में लगे । वहीँ 8 गेंद में वे 2 रन बनकर हसन की गेंद पर कैच आउट हुए । वहीँ तीसरे नंबर आये विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच शानदार साझेदारी पनपी । जहाँ केएल राहुल-विराट कोहली के बीच 67 रन की जबरस्त साझेदारी हुई ।
लोकेश राहुल की पारी
लोकेश राहुल जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली थी वहीँ मुख्य मुकाबले आने के साथ उन्हें रन ना बनना टीम के लिए चिंता का कारन भी बना लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ ने उन्हें बैक किया और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंद में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेलने में कामयाब हो गए ।
लोकेश ने जड़ा 96 मिटेर का जबरदस्त छक्का

9 वे ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट एरिया में लोकेश राहुल ने पिक अप शॉट खेलते हुए हवाई दिशा में बड़ी ही जल्दी गेंद को भांपते हुए गेंद को अपने बल्ले से कनेक्ट किया और गेंद सीधी बाउंड्री रेखा के बाहर 96 मिटेर दूर गिरी , जहाँ नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े विराट कोहली ने इस छक्के को जबरदस्त तरीके से एन्जॉय किया और अपने रिएक्शन से दिल का हाल बयां कर दिया ।
वीडियो
View this post on Instagram







