भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी 20 सीरीज का आगाज 22 जुलाई से होने जा रहा है । जहाँ स्टार प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में धवन की अगुवाई में टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है । जहाँ बारिश की वजह से टीम इंडिया ने क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब में इंडोर प्रैक्टिस की , जहाँ शुभमन गिल के साथ ऋतुराज ने भी जमकर नेट अभ्यास किया . दूसरी ओर कप्तान धवन और राहुल द्रविड़ भी विचार विमर्श में दिखे ।
इंग्लैंड को पहले टी 20 सीरीज और वनडे सीरीज में मात देने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के विरूद्ध खेलेगी । पहला वनडे मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं दूसरा वनडे मुकाबला 24 जुलाई और तीसरा मुकाबला 27 जुलाई को खेला जायेगा । इस सीरीज में शिखर धवन कप्तान की भूमिका में होंगे वहीँ रवींद्र जडेजा उपकप्तान की भूमिका में होंगे । भारत के यह 7 महीन में आठवें कप्तान होंगे ।

शुभमन गिल ने कहा की इंडोर नेट सेशन में मजा आया जहाँ कुछ ना करने से अच्छा था की हम प्रैक्टिस करें और बतौर बल्लेबाज़ आपको प्रैक्टिस करने का मौक आमिल ऑटो अच्छा लगा । वहीँ दीपक हुड्डा भी प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाज़ी करते हुए शॉट खेलते देखे गए ।
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है । युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने में आसानी होगी । जहाँ संजू सैमसन पर सब की निगाहें होंगी वहीँ ऋतुराज पर भी अच्छे प्रदर्शन करने का दवाब होगा । द्रविड़ समेत टीम मैनेजमेंट ब्रेंच स्ट्रेंथ को आजमाना जरूर चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज के पास भी मौका होगा जहाँ वे बड़ा उलटफेर कर सकते हैं ।
विंडीज दौरे का वनडे शेड्यूल

सीरीज का पहला वनडे मैच 22 जुलाई
दूसरा 24 जुलाई
तीसरा 27 जुलाई
विंडीज दौरे का टी 20 शेड्यूल
पहला टी20 29 जुलाई को खेला जायेगा
दूसरा टी 20 1 अगस्त को खेला जायेगा
तीसरा टी 20 2 अगस्त को खेला जायेगा
चौथा 6 अगस्त को खेला जायेगा
पांचवां 7 अगस्त को खेला जायेगा ।
वीडियो
Gearing up for ODI No.1 against the West Indies 💪
Here’s @ShubmanGill giving a lowdown on #TeamIndia‘s 🇮🇳 first net session in Trinidad 🇹🇹#WIvIND pic.twitter.com/oxF0dHJfOI
— BCCI (@BCCI) July 21, 2022







