वीडियो: NOT-OUT होकर भी कानवे नहीं ले पाए DRS, अंपायर ने की जमकर मनमानी! बेबस नज़र आई CSK

0
183
views
Video: Despite being NOT-OUT, Kanve could not take DRS, the umpire did a lot of arbitrariness, CSK looked helpless
PC: IPL/BCCI

IPL 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। जहाँ आज अपने जन्मदिन पर पोलार्ड टीम का हिस्सा नहीं हैं । वहीँ CSK ने टॉस हरने के बाद बेहद ख़राब शुरुवात की जहाँ पावर प्ले के अंदर ही चेन्नई ने अपने 4 मुख्य विकेट गवा दिया है । वहीँ मैच के दौरान अंपायरिंग को लेकर भी अविश्वास और असहमति का दौर जारी है । जहाँ चेन्नई की इस हाल की वजह डीआरएस का ना होना बताया जा रहा है । आगे खबर विस्तार से जानिए ।



डेनियल सैम्स ने पहले ओवर में चटकाए 2 बड़े विकेट

डेनियल सैम्स ने मुंबई की तरफ से पहला ओवर फेका ।जहाँ पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर डेनियल सैम्स ने  डेवॉन कॉनवे को  LBW आउट किया। जहाँ स्लो मोशन पर साफ़ दिखा की गेंद अपनी दिशा बदलते हुए लेग स्टंप को मिस कर रही है लेकिन पावर कट की बड़ी वजह के कारण DRS मौजूद नहीं था। इस वजह से कॉनवे को अंपायर के विवादित आउट के बाद वापस मैदान लौटना पड़ा जहाँ तीन लगातार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले प्लेयर का गलत तरीके से जाना चेनई के लिए भारी पड़ा ।



सैम्स ने इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर मोइन अली (0) को भी आउट कर दिया। जहाँ उन्होंने शॉट मिड विकेट पर ऋतिक शौकीन को कैच दे बैठे  । वहीँ स्ट्राइक गेंदबाज़ और पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे बुमराह ने मैच के  दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा को LBW आउट किया। यहाँ भी  DRS उपलब्ध नहीं था और एक बार फिर इन फील्ड अंपायर के निर्णय से टीम को जाना पड़ा । जहाँ रिव्यु सिस्टम नहीं होने की वजह से चेन्नई को बड़ा नुकसान हुआ । वहीँ अगर चेन्नई टॉस जीत लेते तो ये हाल मुंबई का भी हो सकता था ।

विवादित अंपायरिंग जारी



गौरतलब है की पिछले मैच में रोहित शर्मा को भी विवादित आउट अंपायर ने दिया था.  वहीँ दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में नो बॉल का विवाद भी गरमाया था ।

 

अंपायर का स्तर आईपीएल 2022 में बेहद गिरता हुआ नज़र आया है । हालाकिं DRS उपलब्ध हैं लेकिन सिस्टम एरर का नमूना रोहित के आउट पर सबने देखा । लिहाजा आईपीएल में अंपायर विवाद भी काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नईः ऋतुराज गायकवाड, डेवॉन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, सिमरनजीत सिंह और मुकेश चौधरी।




विकेट

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here