IPL 2020: उधर मां अस्पताल में थी भर्ती और टीम के लिए आवेश ले रहे थे विकेट, “MOM”अवार्ड किया मां को समर्पित, वीडियो वायरल 

0
130
views
IPL 2020: Mother was admitted in the hospital and taking wickets for the team, MOM award dedicated to mother, video viral
PC: twitter

आईपीएल के 12 वें  मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ  ने 12 रनों से मात दी। जीत के नायक रहे आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं जिस समय वह गेंदबाजी कर रहे थे उससे उनकी मां अस्पताल में भर्ती थी, इसका खुलासा खुद आवेश खान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद कहा जहां मैन ऑफ द मैच चुने जाने के उपरांत उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपनी मां को समर्पित किया।

आवेश खान का करियर बेस्ट फिगर

आवेश खान ने खेले गए अपने आईपीएल करियर में सबसे अच्छा प्रदर्शन हैदराबाद के खिलाफ कल के मैच में किया। जहां उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लि।ए इससे पहले उन्होंने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। उसके पहले उन्होंने उसी वर्ष साल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट गया था।  उसके पहले उन्होंने साल 2021 में राजस्थान वालों के खिलाफ 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

18 वें ओवर में आवेश ने बदल दी लखनऊ की तकदीर

 

एक समय मैच सनराइजर्स के कब्जे में जा रहा था लेकिन आवेश खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 18 वें  ओवर में अपने कप्तान लोकेश राहुल और मेंटर गौतम गंभीर को निराश ना करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए धारदार गेंदबाजी की, जहां उन्होंने फॉर्म में चल रहे हैं पूरण को सर्वप्रथम 34 रनों के स्कोर पर दीपक हुड्डा द्वारा कैच करवाया, वहीं उसी ओवर में उन्होंने समद को भी क्विंटन डी कॉक द्वारा कैच आउट करवा कर मैच लखनऊ की झोली में डाल दी । वही जब वह गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी मां अस्पताल में भर्ती थी जिसकी पुष्टि होने बाद में पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान दीपक हुड्डा के साथ साझा की, जिस तन्मयता और एकाग्रता के साथ पूरी फोकस होकर उन्हें टीम के लिए प्रदर्शन करते हुए जीत दिलाई वह बेहद काबिले तारीफ थी इसकी सराहना हो रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here