IPL 2022: 12 मैचों के बाद ऑरेंज व पर्पल कैप की रेस में दीपक हुडा ने शिवम को पछाड़ा, आवेश निकले चहल से आगे

0
123
views
IPL 2022: After 12 matches, Deepak Hooda beats Shivam in Orange and Purple Cap race, Avesh came out ahead of Chahal
PC: Twitter

आईपीएल के बारे में मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से मात देकर अंकतालिका में पांचवें पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है ।वही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची में 12 मैचों के उपरांत आवेश खान दीपक हुडा और लोकेश राहुल ने अपना जलवा बिखेरा है।  हैदराबाद के खिलाफ मैच में दीपक हुडा ने शानदार 51 रन बनाए, वहीं कप्तान लोकेश राहुल ने 68 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में प्रवेश पा लिया है ।वहीं दूसरी ओर आवेश खान ने 4 विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में चहल को पीछे कर दिया।

12 मैच बाद:  ऑरेंज कैप टॉप 5 खिलाड़ी

प्लेयर मैच रन औसत SR
ईशान किशन 2 135 135.0 148.3
बटलर 2 135 67.5 140.6
दीपक हूडा  3 119 39.6 145.2
शिवम् 3 109 23.3 165.1
लोकेश राहुल  3 108 36.0 140

 

12 मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में जॉस बटलर 135 रनों के साथ टॉप पर काबिज है दूसरे पायदान पर ईशान किशन 135 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है तीसरे स्थान पर दीपक हुडा 119 रनों के साथ है चौथे पायदान पर शिवम दुबे 109 रनों के साथ है लोकेश राहुल 108 रनों के साथ पांचवें स्थान पर है।

पर्पल कैप की सूची

PC: IPL/Twitter
प्लेयर मैच ओवर विकेट
उमेश यादव 3 12.0 8
आवेश खान  3 11.4 7
राहुल 3 12.0 6
यजुवेंद्र चहल 2 8.0 5
मोहम्मद शमी 2 8.0 5

 

पर्पल कैप की लिस्ट में उमेश यादव तीन मैचों में 8 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं ।वही आवेश खान ने बीती रात हैदराबाद के 4 विकेट चटका कर कुल 7 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर आ चुके हैं ,उन्होंने चहल को पीछे कर दिया है ।तीसरे स्थान पर राहुल चहर है जिनके छह विकेट चटकाए हैं ।चौथे स्थान पर यूज़वेंद्र चहल पांच विकेट के साथ हैं । पांचवें स्थान पर मोहम्मद शमी 5 विकेट के साथ है।

हर मैच के साथ बदल रहा है समीकरण

गौरतलब है कि हर मैच के साथ पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव देखा जा रहा है ।जहां हर मैच के साथ एक नया प्रतिभागी इस लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने वाली लखनऊ के सुपर हीरो है लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा ने टॉप फाइव में अपनी एंट्री कर लिया है ।वहीं गेंदबाजी में भी आवेश खान ने हल्ला बोल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here