SRH vs LSG: 17वें ओवर तक SRH जीत रही थी मैच, 18वें ओवर में आवेश की आंधी में उड़ी टीम, जानिए टर्निंग प्वाइंट

0
97
views
SRH vs LSG: SRH was winning the match till the 17th over, in the 18th over the team was in a storm of passion, know the turning point
PC: Twitter

4 अप्रैल 2022 को आईपीएल सीजन-15 का 12वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 12 रनों से जीत लिया है .टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 बनाए ।जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 157 रन ही बना सकी ।गौरतलब है कि यह हैदराबाद की लगातार इस सीजन की दूसरी हार है।

जीता हुआ मैच हारी हैदराबाद

SRH vs LSG: SRH was winning the match till the 17th over, in the 18th over the team was in a storm of passion, know the turning point
PC: IPL/Twitter

गौरतलब है कि 70 में वर्तक हैदराबाद की टीम का पलड़ा लखनऊ की टीम पर भारी था जहां निकोलस पूरन पूरे फॉर्म में नजर आ रहे थे। वही वाशिंगटन सुंदर का उन्हें पूरा साथ मिल रहा था। आवेश खान की 18 ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूर्ण दीपक हुडा द्वारा कैच आउट हुए एवं इसके तुरंत बाद ही 17.4 ओवर में अब्दुल समद को आवेश खान ने क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट करवाया ।

जिसके साथ पूरा मोमेंटम लखनऊ की ओर शिफ्ट हो गया। जहां जीता हुआ मैच हैदराबाद हारने के कगार पर आ गई। उसके बाद तो बस महज औपचारिकता मात्र ही थी जहां भुवनेश्वर कुमार को होल्डर ने चलता कर मैच का रुख लखनऊ की ओर मोड़ दिया।

शुरुआती झटकों के बाद संभली थी लखनऊ

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। जहां लखनऊ के पावर हीटर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 1 रन पर एवं वेस्टइंडीज के धाकड़ प्लेयर लुइस  1 रन पर आउट हो गए थे ।गौरतलब है लखनऊ के 5 ओवर के अंदर ही मनीष पांडे, क्विंटन डी कॉक, लुइस आउट हो गए थे। इसके उपरांत लोकेश राहुल ने 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए एवं दीपक हुडा ने पारी को संभालते हुए 33 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ,अंत में आए आयुष बडोनी ने भी 19 रनों की पारी खेली।

इस जीत के बाद अंक तालिका के टॉप फाइव में पहुंचा लखनऊ, लखनऊ के हाथों मिली हार के उपरांत सनराइज हैदराबाद अंक तालिका के आखिरी पायदान पर 0 अंकों के साथ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here