वीडियो: रोहित शर्मा ने 80 रन बना मचाई तबाही, लापरवाही के चलते हुए बोल्ड, तोड़ दिया 4 रिकॉर्ड, शतक चूकने का हुआ मलाल

0
935
views
Rohit Sharma created havoc by scoring 80 runs, bowled due to carelessness, broke 4 records, felt sorry for missing a century
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज(West Indies vs India, 2nd Test) के बीच क्वीन पार्क ओवल के मैदान पर खेले जा रहे भारत और वेस्टिडनीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में फिर से रोहित शर्मा का बल्ला गर्जा ।जहां रोहित शर्मा ने तूफानी 80 रन बनाकर 4 रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि लगातार दूसरे शतक से रोहित 20 रन पहले अपनी लापरवाही की वजह से बोल्ड हुए और लगातार शतक का सपना भी हिट मैन का टूटा। जिसके बाद वे भवुक भी दिखे ।लेकिन इससे पहले उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक रोच के ओवर में पूरा किया। वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बैंड बजाकर रखी। जहां 143 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के रोहित शर्मा के बल्ले से निकले।

मैच का लेखा जोखा

वेस्टिडनीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारत को आमंत्रित किया। जहां भारतीय ओपनर जयसवाल और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने संभालकर खेला और फिर तूफानी अंदाज में वेस्टइंडीज के गैंडबाजों को आड़े हाथों में लिया। जहां जयसवाल और रोहित शर्मा के बीच 139 रन की साझेदारी हुई। जयसवाल ने 57 रन ठोके वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 80 रन निकले। गिल 10 और रहाणे 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 87 रन और जड़े 36 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए हैं।

टूटे 4 रिकॉर्ड

भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियोशिप में 2000 टेस्ट रन बतौर ओपनर बनने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के बनाए गए 17266 रन 538 मैच का रिकॉर्ड भी अब रोहित ने तोड़ दिया है। जहां रोहित शर्मा ने 443 मुकाबले में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

40 पारी में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने 2000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार कर सुनिलगावस्कर के 43 पारियों में बतौर ओपनर बनाए गए 2000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाने के साथ 150 छक्के का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

शतक से चूके

Rohit Sharma created havoc by scoring 80 runs, bowled due to carelessness, broke 4 records, felt sorry for missing a century
PC: TWITTER

39 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा वैरिकन के ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए जहां गेंद की लेंथ रोहित शर्मा समझ नही पाए और गेंद ऑफ स्टंप को ले उड़ी। जहां रोहित शर्मा की थोड़ी लापरवाही भारी पड़ी।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here