IND vs WI T20I : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जबरदस्त (64) रन की पारी और भारत के फिनिशर दिनेश कार्तिक की 19 गेंदों में (नाबाद 41) की आतिशी पारी की के उपरांत धारधार गेंदबाजों के बेहतरीन स्पेल की बदौलत भारत टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 68 रनों से हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 0ver में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाये जिसके जवाब में लक्ष्य का पचा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही सिमट गई ।
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने दिखाया दम

भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आये सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार । जहॉं 2 जीवनदान मिलने के बाबजूद सूर्यकुमार 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए । वहीँ श्रेयस (0), पंत (14) और हार्दिक (1) रन बनाकर आउट हो गए । वहीँ जिम्मेदारी संभाली रोहित और दिनेश कार्तिक ने जहाँ कार्तिक ने 19 गेंद में 4 चौका और 2 छक्के की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली । रोहित ने 44 गेंद पर 64 रन बनाये ।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए । वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली । वेस्टइंडीज की ओर से ब्रुक्स ने सर्वाधिक 20 रन की पारी खेली ।
रोहित शर्मा ने जीत के बाद प्रेजेंटेशन में कही ये बात
“हमें पता था कि पिच धीमा है और हमे कठिनाई होगी । शुरुआत में पावर प्ले में शॉट लगानाआसान नहीं था। जो प्लेयर अधिक समय तक पिच पर था उसे पारी को आगे ले जाने की दरकार थी । जिस तरह से हमने पहली पारी को समाप्त किया यह सभी का शानदार प्रयास से मुमकिन हो पाया । जब हमने पहले 10 ओवर पूरे किए, तो हमने नहीं सोचा था कि हम 190 तक पहुंच पाएंगे।

खिलाडियों ने शानदार प्रयास और मैच का शानदार फिनिश हुआ । खेल के तीन चरण में हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मैच में हम कुछ चीजों को आजमाना चाहते हैं और मिलाजुला प्रयास से यह मुमकिन हो पाया । जो सोचा हो यह जरुरी नहीं की वो पिच आपको अनुमति दे करने की लिहाजा स्तिथि का आकलन करने की जरूरत है और उस हिसाब से पारी को बढ़ाने की दरकार है ।
मुझे यहां वेस्टइंडीज में खेलना पसंद है। भारतीय टीम को हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका और लोकल भारतीय दर्शकों के साथ स्थानीय दर्शकों से काफी समर्थन मिलता है, इस तरह का समर्थन पाने के लिए हम उनके आभारी हैं ।







