IND vs WI: 48 घंटे के अंदर रोहित शर्मा ने तोड़ा गुप्टिल का वर्ल्ड रिकार्ड, बने नए टी 20 के बादशाह

0
162
views
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज की टीम को 68 रनों से रौंदकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं रोहित शर्मा ने महज 48 घंटे के अंदर न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खबर आग विस्तार से।



रोहित शर्मा की कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम  इंडिया ने फिर से सलामी बल्लेबाजी में परिवर्तन किया, जहां सूर्यकुमार संग रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। जहां रोहित शर्मा ने शानदार 64 रन की पारी महज 44 गेंद में खेली जहां उन्होंने 2 छक्के के साथ 7 चौके जड़े। वहीं उन्होंने एक छोर संभाले रखा और एंकर की भूमिका अदा की सारे प्लेयर उनके इर्द गिर्द खेले।

48 घंटे के भीतर मार्टिन गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

IND vs WI: Rohit Sharma broke Guptill's world record within 48 hours, became the king of the new T20
P C: BCCI

न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच टी 20 सीरीज जारी है जहां पिछले मैच में गुप्टिल ने 40 रन की पारी खेल रोहित शर्मा के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 64 रन की पारी के बदौलत रोहित शर्मा मार्टिन गुप्टिल के 3399 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



रोहित शर्मा ने अपनी 21 रन के निजी स्कोर बनाने के साथ ही मार्टिन गुप्टिल के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए 3399 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है की गुप्टिल ने 116 मैचों में 32.37 के औसत से 3399 रन बनाए थे जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 105 रन का रहा था।

रोहित शर्मा ने खेले गए कुल 129 मैच में 3432 रन बनाने के साथ ही गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ उनसे आगे लीड ले लिया है। वहीं टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 118 रन का रहा है।



टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची

प्लेयर रन (T20I)
1 रोहित शर्मा 3432
2 मार्टिन गुप्टिल 3399
3 विराट कोहली 3308
4 पॉल स्टर्लिंग 2894
5 एरॉन फिंच 2855

 

पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम में दो बड़े फेरबदल देखने मिला । जहाँ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सूर्यकुमार इ साथ आये पारी की शुरुआत करने वहीँ  2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के उपरांत   अश्विन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here