INDvsWI: “मैन ऑफ द मैच” बने दिनेश कार्तिक ने कहा ” मुझे इस रोल में अब मजा आता है , इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय 

0
242
views

हर मैच के साथ दिनेश कार्तिक फैंस के दिलों को जीतते जा रहे हैं । जहाँ गेंदबाज़ों के लिए खौफ का पर्याय बने दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के  खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले ही टी 20 मैच में जलवा बिखेरा और फिनिशर के टैग के साथ पूरा न्याय किया । यह दिनेश कार्तिक का जूनून हे है जो 37 वर्ष में भी वे शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम इंडिया के नीली जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। इस जज्बे को पूरा इंडिया सलाम करता है । रनों की भूख और क्रिकेट से प्यार को अगर एक नाम दें तो दिनेश कार्तिक का नाम अव्वल आएगा ।



भारत और  वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहला टी-20 मुकाबला  भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 68 रनों से जीत लिया है। जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने  20 ओवर में 190 रन बनाये। जिसके जवाब में  लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर  122 रन बना पाई । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । वहीँ अगला मुकाबला सोमवार को खेला जायेगा ।

फिर चला दिनेश कार्तिक का जादू बने मैन ऑफ़ द मैच

INDvsWI: Dinesh Karthik, named "Man of the Match", said "I enjoy this role now, credited it for the performance"
PC: BCCI

मैन ऑफ़ द मैच बने दिनेश कार्तिक ने अलग अंदाज़ से खेलते हुए 19 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 215.7 का रहा । जहाँ भारतीय टीम ने आखिरी पांच ओवर में 59 रन बटोरे ।जहाँ  एक बार फिर कार्तिक ने साबित कर दिया की उनमें अभी काफी क्रिकेट शेष है ।

कार्तिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही यह बात



पिच स्लो था और गेंद रुक कर बल्ले पर आ रही थी ।  इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था । मुझे फिनिशर की भूमिका दी गई है मेरा एक रोल है और  यह एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका है, मुझे अपने रोल में मजा आ रहा है ।

INDvsWI: Dinesh Karthik, named "Man of the Match", said "I enjoy this role now, credited it for the performance"
PC: Twitter

इसके लिए आपको आपके  कोच और कप्तान का समर्थन की जरूरत है जो मुझे मिल रही है । आज के प्रदर्शन से मई बेहद खुश हूँ । विकेट का पूरा आकलन करना महत्वपूर्ण है और आपको हर कंडीशन के लिए तैयार रेहनी की दरकार है और इसके लिए अभ्यास जरूरी है ।



आपको बता दें पिछले 3 टी 20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कार्तिक ने क्रमश 11, 12 और 6 रन बनाये थे वहीँ वेस्टइंडीज के खिलाफ इनकी यह पारी जरूर इन्हें गति देगी ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here