आईपीएल सीजन-15 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंद दिया है। इसके साथ ही जहाँ चेन्नई ने आईपीएल सीजन 15 के अपने आखिरी मैच में हर के साथ विदाई ली वहीँ राज्स्तःन ने इस जीत के साथ प्लेऑफ के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ी । जहाँ राजस्थान की टीम 4 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है। राजस्थान के जीत के हीरो रहे अश्विन जहाँ उन्होंने इस बार गेंद से नहीं बल्कि अपने खास बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से राजस्थान को जीत दिला दी ।
आश्विन ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और महज 23 गेंद में 40 रन बनाकर मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया । वहीँ पहले के कुछ मैच में फ्लॉप रहे यशस्वी ने आईपीएल के आखिरी चरण में आकर अपना खोया फॉर्म वापिस पाया और बल्ले से 59 रन का योगदान कर जीत में अहम् भूमिका निभाई।

अश्विन ने अपनी पारी में 3 छक्के जड़े जहाँ उनमें से एक छक्का उन्होंने गेंदबाज प्रशांत सोलंकी के गेंद पर बेहद शानदार अंदाज़ में जड़ा जहाँ उन्होंने घुटनों के बल बैठकर लेग साइड में छक्का लगाया जिसने काफी सुर्खियां बटोरी ।
जिस पिच पर बटलर , धोनी , रायडू , ऋतुराज , संजू सब फ्लॉप रहे उसी पिच पर आश्विन का जादू बल्ले से चलाया । जहाँ दिग्गज प्लेयर रन के लिए संघर्ष करते नज़र आये वहीँ राजस्थान के हरफनमौला प्लेयर रविचंद्रन अश्विन ने आक्रामक अंदाज़ से 173.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 40 रन की नाबाद पारी खेली ।

धोनी ने अश्विन को मात देने 17 वें ओवर में गेंदबाजी का भार प्रशांत सोलंकी को दिया जहाँ अश्विन ने घुटने पर बैठकर थप्पड़ शॉट जड़ दिया । जिसकी गूंज सोलंकी की कानों में गूंजती रहेगी ।
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 17 वें ओवर की दूसरी गेंद पर सोलंकी ने हेटमायर को डेवोन कॉनवे के हाथों कैच आउट करवाकर मैच का रुख चेन्नई की तरफ मोड़ना चाहा ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 21, 2022
वहीँ अब आश्विन को एंकर की भूमिका ऐडा करनी थी । बड़े शॉट खेलने की जिम्मेदारी लेते हुए अश्विन ने बाजुओं को खोला और सोलंकी को रिमांड पर लेते हुए घुटने के बल बैठकर लेग साइड की ओर फ्लैट छक्का जड़ा । जहाँ इस शॉट की गूंज से पूरा मैदान तालियों से गूंजने लगा ।







