‘ऑरेंज कैप तुम्हारे पास है; मेरे तो रन भी नहीं बन रहे हैं और तुम मुझे पूछ रहे हो रन कैसे बनाये” 

0
136
views
'You have the orange cap; I am not even getting runs and you are asking me how to score runs.
PC: IPL/BCCI

विराट कोहली के लिए आईपीएल 2022 का 15 वा सीजन बुरे सपने से कम नहीं था । जहाँ इस बार वह रन के लिए बेहद संघर्ष करते नज़र आये । वहीँ तीन बार 0 पर भी हुए हुए ।IPL 2022 में विराट कोहली ने अपने खेले गए कुल 14 मैचों में केवल  दो ही अर्धशतक जड़ पाए वो भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ जड़े । आईपीएल के 67 वे मैच में गुजरात के खिलाफ विराट ने 54 गेंद पर 73 रन की पारी खेल सब का दिल जीता ।



इस दौरान विराट कोहली ने अपनी  दी गई सब साक्षात्कार में अपनी फॉर्म को लेकर बेबाक अंदाज में बात किया और यह माना की तीन साल से एक बड़ा शतक उनके बल्ले से नहीं निकला है और वे इसपर काम कर रहे हैं ।

'You have the orange cap; I am not even getting runs and you are asking me how to score runs.

हालांकि विराट कोहली ने बैंगलोर के आखिरी लीग स्टेज मैच में गुजरात टाइटंस के विरूद्ध  आखिरी मैच में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से  54 गेंदों में 73 रनों की आतिशी  पारी खेली । इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच की ख़िताब से सम्मानित किया गया । वहीँ  विराट कोहली ने  स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान बड़ा रोचक किस्सा साझा किया जहाँ  बैंगलोर की भिड़ंत राजस्थान से हुई थी  । जहाँ मैच के बाद विराट ने  जोस बटलर के साथ हुई बातचीत का किस्सा साझा किया । जो की बेहद शानदार और मजेदार है ।



विराट कोहली ने खुलासा किया है कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद जोस बटलर  मेरे पास आये और मेरे साथ साथ बातचीत के बीच जबरदस्त सवाल पूछ लिया । बातचीत के दौरान वाइटल कोहली से जॉस बटलर ने उनसे बल्लेबाज़ी पर एक सवाल उठाते हुए पूछा । विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत “मेरे से रन नए बन रहें है ”  मैं आपसे कुछ पूछना चाहता हूं की कैसे मैं रन  बनाऊ , विराट ने जवाब देते हुआ कहा की ” आपने ऑरेंज कैप पहनी है, आप मुझसे क्या पूछना चाहते हैं, मैं रन नहीं बना पा रहा हूं और वे दोनों इस बात पर हॅसने लगे । आपको बता दें की आईपीएल के आखिरी चरण में बटलर का भी बल्ला खामोश है और फॉर्म उनकी भी पहले जैसे नहीं लग रही है ।



विराट कोहली ने जहाँ  आई पी एल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं वहीँ  आईपीएल 2022 का 15 वा सीजन उनका बेहद बेकार गया है । जहाँ हर रन के साथ वह संघर्ष करते हुए दिखाई दिए । जहाँ उनका प्लान फेल हुआ । हलाकिं आखिर मैच में उन्होंने थोड़ा अपना पुरानी झलक दिखने की कोशिश तो की थे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । ।  आईपीएल के सीजन में विराट कोहली ने 14 मैचों में सिर्फ 2 अर्धशतक ही लगाए हैं। जहाँ 3 बार वह  0 रन पर  आउट भी हुए । विराट कोहली ने इस सीजन 14 मैच में 309 रन 117 के स्ट्राइक रेट से बनाये थे जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन का रहा था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here