हेटमायर की पत्नी को लेकर सुनील गावस्कर के बिगड़े बोल! फैंस ने की कमेंट्री से हटाने की मांग

0
107
views
Sunil Gavaskar's bad words about Hetmyer's wife! Fans demand removal from commentary
PC: Twitter

वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के ओर से कई मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को मैच में विजयी बना चुके हैं । आईपीएल 2022 में हेटमायर ने कई मैचों में राजस्थान के लिए आतिशी पारी खेल फिनिशर की भूमिका अदा की है । जहाँ पंजाब के खिलाफ उनकी पारी काफी चर्चा में रही । वहीँ इन सब के बीच राजस्थान और चेन्नई के मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर और IPLमें कमेंट्री पैनल के सबसे वरिष्ठ  सुनील गावस्कर फिर अपनी  निजी टिप्पणी के कारण विवादों के घेरे में आ चुके हैं ।



जहाँ विवाद का मुख्य कारण राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की धर्म पत्नी हैं । जिन्होंने हाल में ही बच्चे को जन्म दिया । जिसके लिए कुछ दिनों के लिए हेटमायर वतन वापसी भी करनी पड़ी थी ।

वहीँ आने के बाद चेन्नई और राज्स्तःन के मैच के दौरान गावस्कर ने टिपण्णी बड़े हलके अंदाज़ में की जिसके बाद गावस्कर की आलोचना  सोशल मीडिया पर जम कर होने लगी है । आलम यह है उन्हें IPL की कमेंट्री पैनल से बर्खास्त करने तक की मांग हो चुकी है ।



मामले पर नज़र डालें तो IPL2022 के 68 वे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए  मुकाबले के बीच जब हेटमायर बल्लेबाज़ी करने आये तब  राजस्थान को जीत के लिए 52 गेंद पर 75 रन की जरूरत थी।

Sunil Gavaskar's bad words about Hetmyer's wife! Fans demand removal from commentary
PC: IPL/BCCI

जैसा की बताया गया की हाल में ही हेटमायर पिता बने हैं। जहाँ उन्हें अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी को सपोर्ट करने अपने देश जाना पड़ा था । बच्चे के जन्म के ठीक बाद वे वापसी लौट आये थे जहाँ इसके बाद फिनिशर की भूमिका में  चेन्नई के विरुद्ध  राजस्थान ने टीम में शामिल किया ।



इन सब के बीच गावस्कर ने हेटमायर के पिता बनने पर ही मजा  लेते हुए कमेंट्री के दौरान उनकी पत्नी को लेकर एक हलकी कमेंट कर दी । उन्होंने कहा, ‘शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?’  बस यह बोलने के साथ ही सोशल मीडिया में उनकी जमकर   आलोचना की हो रही है । इससे पहले भी अनुष्का के बारे में भी उन्होंने एक हलकी टिपण्णी की थी जिसके बाद मामला काफी तूल पकड़ लिया था । जिसके बाद मीडिया में आकर उस बात की सफाई भी देनी पड़ी थी । वहीँ  अनुष्का ने उस समय अपने इंस्टाग्राम पर यह साफ़ लिखा था की उन्हें ऐसे कब तक ऐसे घसीटा जायेगा ।



सोशल मीडिया के कमेंट्स

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here