IPL 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदकर बैंगलोर की टिकट प्लेऑफ के लिए पक्की करवा दी । इस 5 विकटों की हार के साथ ही DC प्लेऑफ की रेस से अलविदा कह चुकी है । RCB और लखनऊ के बीच 25 मई को पहला एलिमिनेटर खेला जायेगा ।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने मुंबई के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले को आखिरी ओवर में अपने नाम कर लिया है । मुंबई की ओर से ईशान किशन ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली।
वहीं, आखिरी ओवरों में फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले प्लेयर टिम डेविड ने 11 गेंद में 34 रन बनाकर गेंदबाज़ों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई । दिल्ली की ओर से शार्दूल ठाकुर और एनरिक नोर्त्या ने 2-2 विकेट चटकाए । दिल्ली की ओर से पॉवेल ने 43 और ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली । मुंबई की ओर से बुमराह ने 3 और रमनप्रीत ने 2 विकेट चटकाए ।
मैन ऑफ़ द मैच

जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया। जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए ।
69 मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर की सूची

आईपीएल 2022 में सर्वाधिक रन बनाए वाले टॉप -10 की सूची में बटलर टॉप पर 629 रन के साथ काबिज है। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल कुल 537 रन के साथ है । तीसरे स्थान पर डिकॉक हैं जिन्होंने लखनऊ की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 502 रन बनाना लिए हैं ।
चौथे स्थान पर डुप्लेसिस 14 मैच में 443 रन के साथ काबिज हैं । वहीँ पांचवे थान पर डेविड वार्नर 427 रन के साथ हैं । वार्नर ने मुंबई के खिलाफ हुए मैच में 5 रन की पारी खेली । 5 रन की पारी खेलने से वार्नर ने शिखर धवन के 421 का स्कोर तोड़ते हुए सनसनी फैला दिया है
69 मैच के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाए वाले प्लेयर की टॉप-10 की सूची

आईपीएल के पर्पल कैप की सूची में पहले नंबर युजवेंद्र चहल है, जिन्होंने सबसे अधिक 26 विकेट चटकाया है। इस मामले में दूसरे नंबर 24 विकेट लेने वाले वानिंदु हसरंगा मौजूद है। उसके बाद तीसरे स्थान पर 22 विकेट के साथ वानिंदु हसरंगा का नाम है।
इस सूची में चौथे नंबर 21 विकेट के साथ उमरान मलिक स्थित है। वहीं पांचवें नंबर पर 20 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव मौजूद है। छठे पायदान पर 18 विकेट के साथ राशिद खान है। सातवें पायदान पर 18 विकेट के साथ हर्षल पटेल स्थित है में आठवें नंबर पर 18 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी का नाम मौजूद है।
पॉइंट टेबल पर एक नज़र

IPL 2022 के पहले क्वालीफायर में राजस्थान और गुजरात की टीम आपस में मुकाबला करती नज़र आएगी । गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बैंगलोर अब प्लेऑफ का हिस्सा रह चुके हैं । गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर है। पहला क्वालीफायर मैच अब 24 मई को खेला जाएगा। चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान के 18 अंक हो गए थे। वहीं, गुजरात के 20 अंक हैं।







