कुलदीप ने उमरान मलिक को पछाड़ा, बुमराह की लम्बी छलांग, पर्पल कैप के लिए मचा घमासान, देखें टॉप-10 की सूची

0
84
views
Kuldeep beats Umran Malik, Bumrah's leap, fierce competition for purple cap, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

IPL 2022 के 69वें मैच में दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मात देकर बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंच गई है ।  इस हार के साथ ही DC का प्लेऑफ से पत्ता कट गया है । वहीं दूसरी ओर  RCB ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है ।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने मुंबई को 160 रन का टारगेट दिया था जिसके जवाब में 5 गेंद बांकी रहते हुए मुंबई ने 5 विकेट से इस मुकाबले पर अपनी जीत हासिल कर बैंगलोर के लिए भगवान बन गई । मुंबई की ओर से सर्वाधिक रन ईशान किशन ने बनाए। जहाँ उन्होंने केवल  35 गेंद में 48 रन की पारी खेली।

टिम डेविड ने भी  धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंद में 34 रन की आतिशी पारी खेली . दिल्ली की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो शार्दूल ठाकुर और एनरिक नोर्त्या ने 2-2 विकेट चटकाए ।



मुंबई इंडियंस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात की जाये तो उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच के हक़दार बने । आईपीएल 2022 के शुरुआती चरण में बुमराह सुस्त दिखे लेकिन अंतिम के चरण में उनकी धार एक बार फिर से वापसी आई और उन्होंने जानदार प्रदर्शन किया । उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की जहाँ आखिरी लीग मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किया और मैन ऑफ़ द मैच भी बने ।

Kuldeep beats Umran Malik, Bumrah's leap, fierce competition for purple cap, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में अपने आशा के विपरीत प्रदर्शन करती नज़र आई जहाँ इस साल की पहली टीम भी बनी जो प्लेऑफ की दौड़ से बहार हुई । अंकतालिका में भी मुंबई की टीम 10 वे स्थान पर ही रही ।  टीम के अधिकांश प्लेयर ने अपना प्रदर्शन ठीक नहीं दिखाया ।



वहीँ कॉम्बिनेशन में भी गड़बड़ी हुई । विनिंग किबशन की खोज में काफी मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा । शुरू में मुंबई के स्ट्राइक गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी नहीं चले जिसकी भरपाई टीम को करनी पड़ी लेकिन आखिरी कुछ मैचों में जसप्रीत बुमराह का खोया फॉर्म वापसी आया और उन्होंने जबरदस्त गेंदबाज़ी की ।

वहीँ कुलदीप यादव का भी यही हाल रहा । जहाँ शुरू के मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा वहीँ आखिरी के मुकाबलों में वे ठन्डे पड़ते नज़र आये । हालाकिं कुलदीप ने इस सीजन पिछले सीजन से कही अच्छी और दमदार गेंदबाज़ी दिखाई और कुल 14 मैच में 21 विकेट अपने नाम किये और टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब भी रहे ।

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप ने किया धमाल



मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 69 वे मैच में बुमराह और कुलदीप ने अपनी छाप छोड़ी । जहाँ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ बुमराह ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर मैन ऑफ़ थे मैच के ख़िताब से सम्मानित हुए । बुमराह ने पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और रोवमन पॉवेल को आउट किया ।  वहीँ उन्होंने उन्होंने पर्पल कैप की सूची में लंबी छलांग लगाई है।

दूसरी ओर कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और पर्पल कैप की सूचि में बड़ा उलटफेर कर दिया है । जहाँ उन्होंने भी टॉप-5 की सूचि में उमरान मलिक को पछाड़ दिया है।

कुलदीप ने उमरान मलिक को पछाड़ा, बुमराह की लम्बी छलांग



जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ  तीन विकेट हासिल कर पर्पल कैप की सूची में लंबी छलांग लगाई है कहाँ उन्होंने इस साल खेले गए कुल 14 मुकाबले में 15 विकेट हासिल किये  हैं, पर्पल कैप की लिस्ट  में बुमराह  16वें  पायदान पर आ गए हैं ।  उन्होंने  बैंगलोर के  जोश हेजलवुड को पछाड़ दिया है जिनके 15 विकेट थे ।

PC: IPL/Twitter

कुलदीप ने मुंबई के खिलाफ एक सफलता अर्जित की और खेले गए कुल 14 मैच में 21 विकेट के साथ चौथे स्थान पर उमरान मलिक को पछाड़ कर आ गए हैं । हालाकिं अब उनका पर्पल कैप का सपना जीतने का अंत हो चूका है ।

यहां देखें पर्पल कैप की सूची

 



आईपीएल 2022 के 69 मैच के बाद पर्पल कैप की सूची में  युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर 26 विकेट के साथ हैं । दूसरे पायदान पर  24 विकेट के साथ  वानिंदु हसरंगा  है।

तीसरे पायदान पर 22 विकेट के साथ रबाडा का नाम है। इस सूची में चौथे नंबर 21 विकेट के साथ अब कुलदीप यादव हैं । पांचवें स्थान पर 21 विकेट के साथ उमरान मलिक हैं ।



पर्पल कैप की सूची में छठे पायदान पर 18 विकेट लेने वाले हर्षल पटेल  है। उसके बाद सातवें पायदान पर 18 विकेट के साथ रशीद खान है।  आठवें पायदान पर 18 विकेट लेने वाले नटराजन  है। उसके बाद 9वें स्थान पर  18 विकेट के साथ शमी  और दसवें पायदान पर 17 विकेट के साथ रसेल स्थित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here