वीडियो: बुमराह की आग उगलती गेंद पर पृथ्वी शॉ हॉस्पिटल पहुंचने से बचे! जमीन पर गिर कर बचाया सर

0
114
views
Prithvi Shaw avoids reaching hospital on Bumrah's fiery ball, survives by falling on the ground
PC: IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदकर बैंगलोर को प्लेऑफ में पंहुचा दिया है ।  मुंबई की इस जीत के साथ ही  बैंगलोर का प्लेऑफ में टिकट कन्फर्म हो गया है । इसके साथ ही बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन के उभरी है,  इस हार के साथ दिल्ली का प्लेऑफ का सपना चूर चूर हो गया है ।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर्त हुए दिल्ली ने 159 रन बनाए थे। मुंबई ने 160 रन के लक्ष्य को 5 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था। एक समय ऐसा भी लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को हार जाएगी, लेकिन  टिम डेविड की 11 गेंदों पर 34 रनों की आतिशी पारी ने बैंगलोर के खेमें में ख़ुशी की लहर जगा दी ।

ईशान किशन ने मुंबई की ओर से सर्वाधिक 48 रनों की  पारी खेली। आरसीबी के अलावा गुजरात, लखनऊ और राजस्थान प्ले ऑफ में पहुंच गई है।  25 मई को पहले एलिमिनेटर में RCB और  लखनऊ के बीच मुकाबला होगा ।



इस मैच में मुंबई का दबदबा रहा । जहाँ  दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही  डेविड वॉर्नर तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 5 रन बनाकर  डेनियल सैम्स का शिकार बने ।

PC: IPL/BCCI

दिल्ली के विकेट पतन नियमित अंतराल में होता रहा । जहाँ एक के बाद एक विकेट गिरते रहे । दिल्ली के स्टार बल्लेबाज़ मिचेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने  रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर सबसे बड़ा झटका दिल्ली को दिया ।



दिल्ली ने  छठे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह की सनसनाती तेज बाउंसर से बचने के लिए पृथ्वी ने अपने आप को बचने के लिए जमीन पर गिरे लेकिन उनके ग्लव्स  का किनारा लेते हुए गेंद हवा में गई और ईशान किशन ने शानदार कैच पकड़ उनको आउट किया ।  पृथ्वी शॉ ने  23 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 24 रन बनाए थे I जसप्रीत बुमराह ने बहुत ही जबरदस्त  तेज गेंद का शिकार पृथ्वी हुए ।गनीमत यह रही की गेंद पृथ्वी के सर पर नहीं लगा । हाल में ही बुखार की वजह से हॉस्पिटल जाना पड़ा था जिसके बाद वह वापसी करते नज़र आ रहे थे ।

बुमराह ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी के दौरान पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और रोवमन पॉवेल को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here