IND vs SA: अर्शदीप-दीपक ने उगला गेंद से आग, सूर्यकुमार फिर चमके, भारत ने 8 विकेट से SA को रौंदा,ये खिलाड़ी हुए मालामाल

0
73
views
IND vs SA: Arshdeep-Deepak sparked fire with the ball, Suryakumar shone again, India trampled SA by 8 wickets, these players became rich
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया ।जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 110/2 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया है । जो इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

अर्शदीप सिंह और दीपक चहर ने बरपाया कहर

अरिजीत सिंह और दीपक शहर ने भारतीय पारी की गेंदबाजी की शुरुआत की जहां दोनों ने 3 ओवर के अंदर दक्षिण अफ्रीका के 5 प्लेयर को पैवेलियन वापस भेज दिया। आलम यह रहा 2.3 ओवर में 9 रन के नुकसान पर 5 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के पवेलियन वापस लौट चुके थे वहीं इसके बाद महाराज एवं मार्क रमने थोड़ा पर आक्रमण दिखाया और टीम का स्कोर एक सौ के पार ले गए।

अर्शदीप ने चटकाए सर्वाधिक विकेट

IND vs SA: Arshdeep-Deepak sparked fire with the ball, Suryakumar shone again, India trampled SA by 8 wickets, these players became rich
PC: BCCI

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है वहीं उनकी जगह दीपक चाहर और अर्शदीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में लिया गया था जहां दोनों ही गेंदबाजों ने कहर बरपाया वही अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलता अर्जित की तो दूसरी और दीपक ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए हर्षित पटेल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो सफलता अर्जित की वहीं दूसरी ओर अश्विन ने 4 ओवर में केवल 8 रन दिए जहां उसमें एक मेडेन ओवर भी शामिल रहा।

महाराज की तूफानी पारी

दक्षिण अफ्रीका के 4 खिलाड़ी 0 पर आउट हुए।वहीं इसके बाद महाराज ने पारी को संभाला और महज 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। मार्क्रम ने 24 गेंद में 25 रन बनाए।  ।

लोकेश राहुल और सूर्यकुमार की तूफानी पारी ‌‌

IND vs SA: Arshdeep-Deepak sparked fire with the ball, Suryakumar shone again, India trampled SA by 8 wickets, these players became rich
PC: BCCI

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 50 रन बनाए ।वहीं लोकेश राहुल ने 56 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली और भारतीय टीम को 8 विकेट से जीत दिलाया ।इस

मैच में रोहित शर्मा 0 तथा विराट कोहली 3 रन बनाकर आउट हुए थे। सूर्यकुमार यादव और लोकेशन के बीच 65 गेंदों पर 93 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद साझेदारी रही।

मैन ऑफ़ द मैच

IND vs SA: Arshdeep-Deepak sparked fire with the ball, Suryakumar shone again, India trampled SA by 8 wickets, these players became rich
PC: starsports

अर्शदीप को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। जहां उन्होंने 3 विकेट चटकाएं। जहां ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए की धनराशि दी गई।

ड्रीम XI गेम चेंजर

IND vs SA: Arshdeep-Deepak sparked fire with the ball, Suryakumar shone again, India trampled SA by 8 wickets, these players became rich
PC: BCCI

सूर्यकुमार यादव को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला इसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी के साथ ₹100000 की धनराशि दी गई।

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here