सूर्यकुमार ने 151 के SR से 3 छक्के 5 चौके जड़ मचाई तबाही, बने सिक्सर किंग, टूटा धवन का 4 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रनों पर सिमट गई लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.2 ओवर में 110 रन बनाकर 8 विकेट से मैच को जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया एवं पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 50 रन की पारी खेल अपने नाम पड़ा रिकॉर्ड हासिल कर ली है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप एवं दीपक चहर का कमाल
टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने के फैसले को दीपक चाहर और अर्शदीप ने सही साबित किया ।जहां भारत के इन दोनों स्ट्राइक गेंदबाजों ने 3 ओवर के अंदर दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट गिरा दिया ।जहां अर्शदीप ने क्विंटन डी कॉक ,रूसी तथा डेविड मिलर का विकेट लिया तो दूसरी और दीपक ने बाबूमा और त्रिस्तान स्टब्स का विकेट हासिल किया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट तो दूसरी और दीपक ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए ।हर्षल पटेल को 4 ओवर में 26 रन देकर दो सफलता मिली और अक्षर पटेल को 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट मिला।
सूर्यकुमार यादव का बल्ला फिर चमका

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 2 रन पर आउट हुए वहीं विराट कोहली 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे एक समय भारतीय टीम का स्कोर 17 रन पर दो विकेट गिर गया था वही लोकेश राहुल और कुमार यादव ने अपना पराक्रम दिखाया और भारतीय टीम को जीत के लक्ष्य तक ले गई जहां सूर्यकुमार यादव ने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आठवां अर्धशतकीय पारी खेला।
सूर्यकुमार कुमार यादव ने मचा दिया तूफान
सूर्य कुमार यादव ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। जहां चिरपरिचित अंदाज में सुर कुमार ने पहले ही गेंद से प्रहार करना शुरू कर दिया हालांकि मैच में उनके दो कि आज भी छूटे लेकिन उन्होंने भाग्य का सहारा प्राप्त होने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा।
सूर्यकुमार बने सिक्सर किंग

सुर कुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी में कुल 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में t20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने की सूची में पहले पायदान पर आ चुके हैं। जहां साल 2022 में खेली गई कुल 21 टी 20I पारियों में सूर्यकुमार यादव ने एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक 732 रन बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा है। जहां उन्होंने कुल 63 चौके और 45 छक्के जड़े हैं।
एक साल में सबसे ज्यादा छक्के
टेस्ट में – मैकुलम (2014 में 33)
वनडे में – एबी डेविलियर्स (2015 में 58)
T20I में – सूर्यकुमार (2022 में 44)
टूटा धवन का चार साल पुराना रिकॉर्ड
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने किसी भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों से भेदभाव ना करते हुए सभी की कुटाई शानदार अंदाज से की। जहां उन्होंने साल 2018 में शिखर धवन द्वारा बनाए गए टी 20 I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
भारत के लिए एक कैलेंडर साल में टी 20 I में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर

सन 2015 रोहित शर्मा 128 रन
सन 2016 विराट कोहली 641 रन
साल 2017 विराट कोहली 299 रन
साल 2018 धवन 689 रन
साल 2019 विराट कोहली 466 रन
साल 2020 लोकेश राहुल 404 रन
साल 2021 रोहित शर्मा 424 रन
साल 2022 सूर्यकुमार यादव 732 रन







