(kkrvsrcb)कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2023 का नवा मुकाबला ईडेन गार्डन कोलकाता के मैदान पर खेला जा रहा है जहां रोमांस से भरे इस मुकाबले में अवेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए दिए । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 205 रनों की दरकार है। वहीँ इस मैच शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी दिखाई और 20 गेंद में अर्धशतक थोक दिया ।
शार्दुल ठाकुर की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम के पांच बल्लेबाज महज 89 रन पर पवेलियन वापस लौट चुके थे । इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर ने तूफानी पारी खेली उन्होंने 29 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया।
मैं दूसरे छोर पर रिंकू सिंह ने भी शार्दुल ठाकुर का बखूबी साथ दिया एवं 35 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन की तूफानी पारी खेली। एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 150 रन पर सिमटी नजर आ रही थी लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने माहौल के साथ पूरा रुख ही बदल दिया।
रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई शतकीय साझेदारी

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना है रिंकू सिंह ने एक चोर को संभाल कर रखा एवं 35 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 46 रन की पारी खेली वहीं शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए जहां दोनों के बीच 103 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 200 का आंकड़ा पार किया।
शार्दुल ठाकुर का आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक
शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया है ।जहां उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक बनाया . इससे पहले 20 गेंदों का सामना करते हुए जॉस बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब दोनों ही प्लेयर संयुक्त रूप से पहले पायदान पर है।
आरसीबी के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का सबसे तेज अर्धशतक :-
15 गेंदें – 2017 में सुनील नरेन
17 गेंदें – 2018 में सुनील नरेन
20 गेंदें- शार्दुल ठाकुर आज
21 गेंदें – 2017 में क्रिस लिन
21 गेंदें – 2019 में आंद्रे रसेल
वीडियो
Still in awe of this… 🥰pic.twitter.com/amSg9sZdvU
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 6, 2023







