Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, 4th Match: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2000 23 का चौथा मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है . इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जिसका पूरा लाभ राजस्थान वालों से उठाया . पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।जहां जीत के लिए हैदराबाद की टीम के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया है . मैच में राजस्थान की ओर से तीन अर्धशतकीय पारी खेली गई वही संजू सैमसंग का जबरदस्त कैच अभिषेक शर्मा ने लिया ,जहां एक पांव पर खड़े रहते हुए अपना संतुलन बरकरार रखते हुए उन्होंने संजू सैमसंग का कैच महत्वपूर्ण समय पर लिया। आगे खबर विस्तार से।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से लगे तीन अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और बटलर ने तूफानी शुरुआत की . जहाँ बटलर ने 22 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली ।वहीं यशस्वी जयसवाल ने 37 रन बनाए । तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसंग ने धारदार बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 32 गेंदों पर 55 रन की बहुमूल्य पारी खेली वहीं अंत में आय हेट मार ने 16 गेंदों पर 22 रन ठोके।
हैदराबाद में गेंदबाजी की बात की जाए तो फजल फारुकी ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो सफलता अर्जित की नटराजन ने 3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए उमरान उनके खाते में एक सफलता रहे।
अभिषेक शर्मा ने लिया संजू सैमसंग का जबरदस्त कैच
19 ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसंग का जबरदस्त कैच अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री पर लिया जाटी नटराजन के गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने के इरादे से संजू सैमसन में जबरदस्त हवाई शॉट किला जहां चुस्त और मुस्तैद खड़े अभिषेक ने पहले अपना संतुलन बनाया और एक पांव पर खड़े रहते हुए संजू सैमसंग का अद्भुत कैच पकड़कर 55 के स्कोर पर संजू सैमसन को पवलियन की राह दिखाई।
वीडियो
What a catch by #abhisheksharma pic.twitter.com/zIBe7MpmNZ
— పెన్సిల్ పార్థసారథి (@batta_charry) April 2, 2023







