भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला MCA स्टेडियम, पुणे में खेला जा रहा है। जहाँ भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल की हुई है । टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीँ श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 207 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है । वहीँ श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड शनाका ने बना दिया जहाँ उन्होंने 22 गेंद में 56 रन ठोक डाले। वहीँ भारत ने 7 नो बॉल दिए जिसका खामियाजा भारत को मिला । वहीँ एक बार फिर उमरान की रफ़्तार ने दर्शकों का दिल जीता जहाँ उन्होंने श्रीलंका के राजपक्षे और हसरंगा को बोल्ड कर के तहलका मचा दिया है ।
पावर प्ले में की मेंडिस तूफानी बल्लेबाज़ी
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 55 रन बना लिए हैं। जहाँ कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की । वहीँ बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन ठोके जहाँ उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के ठोके।
कप्तान की जबरदस्त पारी
कुसल मेंडिस (52 रन) और दसुन शनाका (56) की आतिशी पारियों नेभारत के सामने 207 रन स्कोर दे दिया है । कप्तान शनाका और करुणारत्ने ने आतिशी बल्लेबाज़ी की और आखिरी के 5 ओवर में 77 रन जोड़े और स्कोर 200 पार पहुंचाया।
उमरान की घातक गेंदबाज़ी

उमरान ने जबर्दस्त गेंदबाज़ी की और अपनी रफ़्तार से आग उगला जहाँ उन्होंने पहले भनुका राजपक्षे को 10 वे ओवर में बोल्ड किया वहीँ 15वें ओवर की छठी गेंद पर उमरान ने हसरंगा को बोल्ड कर सनसनी मचा दी जहाँ 0 के स्कोर पर दोनों बल्लेबाज़ों को उमरान ने मैदान से बाहर भेजा । जहाँ उमरान मालिक ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और बल्लेबाज़ों के तोते उड़ा दिया । उमरान ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किये ।
वीडियो
Umran spitting fire 2 in 2 💥
Jammu Express on the run #INDvSL #UmranMalikpic.twitter.com/yt2GfCHpTk
— Asim Riaz Trends™ (@asim_trend) January 5, 2023







