India vs Sri Lanka, 2nd T20I: पुणे के MCA मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी 20 मैच खेला जा रहा है । जहाँ भारतीय के कप्तान कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, वहीँ श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाज़ो की धज्जियां उड़ा दी । वहीँ वापसी कर रहे अर्शदीप ने 5 नो बॉल डाले और भारत की मुस्किले बढ़ा दी । जहाँ कुसल मेंडिस (52 रन) और दसुन शनाका (56) की तूफानी पारियों के दम पर श्रीलंका ने टीम इंडिया के सामने 207 रनों का टारगेट दिया। वहीँ आपको बता दें की श्रीलंका ने 200 के स्कोर बनाने के बाद कभी भी हार का सामना नहीं किया है ।
श्रीलंका की धमाकेदार बल्लेबाज़ी
ओपनर्स कुसल मेंडिस और पथुम निसंका की जोड़ी की जोड़ी ने एक समय 8 ओवर में 80 रन बना लिए थे। जहाँ मेंडिस ने 52 रन की पारी खेली ।
शनाका और करुणारत्ने ने जमाया रंग

शनाका और करुणारत्ने की जोड़ी ने आखिरी के 5 ओवर में 77 रन बनाकर श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वहीँ बीच में भारत के गेंदबाज़ो ने नो बॉल काफी किये जिसपर 30+ रन ठोके गए ।
अर्शदीप को किया श्रीलंका के बल्लेबाजों को फीका
हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया लेकिन वह चाप नहीं छोड पाए । अर्शदीप ने 2 ओवर में 37 रन दिए जिसमें उन्होंने 5 नो बॉल डाला । वहीँ 18 वे ओवर में 2 नो बॉल डाले वहीँ 18 वे ओवर की चौथी गेंद पर शनाका को फुल टॉस फेकि जहाँ मिड ऑन पर सूर्यकुमार ने कैच को पूरा किय ालेकिन अंपायर ने नो बॉल करार किया । वही इस ओवर में 2 नो बॉल अर्शदीप ने डाले । वहीँ ुमरन ने भी 2 नो बॉल डाला ।
भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।
वीडियो
Tough day for arshdeep singh 🥺#INDvSL #BCCI pic.twitter.com/mHamQ49YHN
— Suraj Kumar (@SurajKu70277810) January 5, 2023







