SRH vs KKR: उमरान मलिक के रफ्तार में गिरफ्तार हुए श्रेयस, तस्वीर हुई वायरल, स्टेन जश्न में डूबे, KKR ने ठोके 175/8 

0
147
views
SRH vs KKR: Shreyas arrested at the speed of Umran Malik, picture went viral, Steyn was immersed in celebration, KKR hit 175/8

आईपीएल 2022 का 25 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 176 का लक्ष्य  रखा । KKR की ओर से  नितीश राणा ने सर्वाधिक 54 रन बनाये वहीँ पावर हीटर आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर आतिशी नाबाद 49 रन की पारी खेली। SRH के लिए टी नटराजन ने 3 विकेट चटकाए वहीँ रफ़्तार एक्सप्रेस उमरान मालिक ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए और सनसनी फैला दी । जहाँ आज श्रेयस और उमरान के बीच शानदार भिड़ंत देखने मिली ।

उमरान और श्रेयस के बीच शानदार भिड़ंत

वही उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस को बोल्ड कर सनसनी फैला दी । जहां उमरान की गेंद ठिकाने पर गिरी और श्रेयस का स्टंप ले उड़ी। उमरान ने श्रेयस अय्यर (28) और शेल्डन जैक्सन (12) को आउट किया।

रफ्तार से गिरफ्तार हुए श्रेयस

SRH vs KKR: Shreyas arrested at the speed of Umran Malik, picture went viral, Steyn was immersed in celebration, KKR hit 175/8
PC: Twitter

गौरतलब है की उमरान की गेंद 149 किमी की रफ्तार से फेकी गई थी। जहां उमरान ने लेंथ के साथ अनुशासन के साथ गेंदबाजी की। जहां अब हैदराबाद की टीम के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन  उमरान मलिक के विकेट  से काफी प्रभावित हुए और कुर्सी से खुशी में उछल पड़े गदगद होकर उन्होंने  मुथैया मुरलीधरन को गले से लगा लिया। जहां गेंद इतनी तेज और सटीक थी इस श्रेयस  को भी गेंद का कोई हल नहीं  मिला।

डेल स्टेन पहले ही कर चुके हैं उमरान मलिक की तारीफ

डेल स्टेन सनराइज हैदराबाद के तेज गेंदबाजी मेंटर है ।जहां उमरान  जैसे युवा खिलाड़ियों को तराशना उनका काम है। वही प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने साफ किया कि उमरान बहुत ही बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्हें एक सटीक दिशा की जरूरत है ।वहीं डेल स्टेन हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज को तलाशने में जुटे हुए हैं जिसका नतीजा आप मैदान पर खुद ही देख रहे हैं।

वीडियो : कुछ इस अंदाज़ में किया बोल्ड

कोलकाता  की टीम

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।

हैदराबाद  की टीम

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here