39 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में बटलर-चहल की बादशाहत बरक़रार, डुप्लेसिस की टॉप-5 में प्रवेश, देखें टॉप 10 की सूची

0
84
views
39 matches ended, Butler-Chahal reign in Orange-Purple Cap, Duplessis enter top-5, see top 10 list
PC: IPL/BCCI

राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर को आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में 29 रनों से मात देकर एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर गुजरात को पछाड़ काबिज हो चुकी है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 19.3 ओवर में 115 रन बनाकर आल आउट हो गई । इस तरह से बैंगलोर को 29 रनों से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रौंदा ।

रियान पराग की संकटमोचक पारी

PC: IPL/BCCI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8  विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए, जहां राजस्थान के हरफनमौला प्लेयर रियान ने  39 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 56 रनों की नाबाद पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 19.3 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। बैंगलोर की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर डुप्लेसिस रहे जिन्होंने  21 गेंद पर 23 रन बनाये । हसरंगा ने 18, शाहबाज ने 17, पाटीदार ने 16 रनों का योगदान दिया ।



राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुलदीप सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक  4 विकेट चटकाए । वहीँ आश्विन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए ।

मैन ऑफ द मैच

39 matches ended, Butler-Chahal reign in Orange-Purple Cap, Duplessis enter top-5, see top 10 list
PC: IPL/Twitter

रियान पराग को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, जहां उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 180.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

39 मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप टॉप-10 की लिस्ट

39 matches ended, Butler-Chahal reign in Orange-Purple Cap, Duplessis enter top-5, see top 10 list

39वें  मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में डुप्लेसिस  टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुके हैं ।जहां उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 23 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप 2022 की सूची में तिलक वर्मा को पछाड़ चुके हैं । पहले पायदान पर बटलर मजबूती से बने हुए हैं जहाँ उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों की पारी खेली । पहले स्थान पर बटलर (499 रन), दूसरे स्थान पर लोकेश राहुल (368 रन ), तीसरे स्थान पर धवन (302 रन ), चौथे स्थान पर हार्दिक (295 रन ). पांचवें स्थान पर डुप्लेसिस ( 278 रन ) के साथ आ गए हैं ।



फाफ डू प्लेसिस ने  तिलक वर्मा (272 रन) को पछाड़ पांचवें स्थान पर काबिज  हो चुके हैं ।

39वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप के टॉप टेन की लिस्ट

39 matches ended, Butler-Chahal reign in Orange-Purple Cap, Duplessis enter top-5, see top 10 list

39वें  मुकाबले के बाद यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर मौजूद है ।दूसरे पायदान पर थी नटराजन 15 विकेट के साथ हैं । ब्रावो 14 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है । कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं । हसरंगा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट हासिल कर कुल 13 विकेट के साथ पांचवें पायदान पर है।



पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

39 matches ended, Butler-Chahal reign in Orange-Purple Cap, Duplessis enter top-5, see top 10 list

पॉइंट टेबल की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है ।, वहीं पहले स्थान से खिसककर गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे पायदान पर 12 अंकों के साथ आ गई है। तीसरे स्थान पर हैदराबाद की टीम 10 अंकों के साथ है । चौथे स्थान पर लखमऊ की टीम 10 अंकों के साथ है । पांचवें स्थान पर बैंगलोर 10 अंक के साथ हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here