आईपीएल 2022 का 39 वां मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया जहां राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर को 29 रनों से रौंद कर अंक तालिका में टॉप पोजीशन प्राप्त कर ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए ।अश्विन ने (17) सैमसंग में (27) रियान पराग ने सर्वाधिक 31 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से (56) रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बैंगलोर को जीत के लिए 145 रनों की दरकार थी। उसके बाद राजस्थान के गेंदबाज़ों ने मोर्चा संभाला और जीत राजस्थान की झोली में डाल दी ।
रियान पराग की शानदार पारी

रियान पराग को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 31 गेंद पर 3 चौके और 4 चौके की मदद से शानदार 56 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने मैच में कुल 4 कैच भी पकड़े। यह पराग का आईपीएल में दुसरा अर्धशतकीय पारी थी।
बेंगलुरु की ओर से सिराज ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए ।वहीं हेजलवुड 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की है। हेजलवुड ने 4 और 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विराट कोहली का पोजिशन नहीं बदल पाया उनकी किस्मत
गौरतलब है की विराट कोहली सलामी बल्लेबाज की भूमिका में बल्लेबाजी करने उतरे जहां एक बार फिर वह दहाई का आंकड़ा प्राप्त करने में असफल रहे। उन्होंने 10 गेंद पर 9 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 23 रन , रजत पाटीदार 16, मैक्सवेल 0, शाहबाज 17, हसरंगा 18 रन पर आउट हुए।
फिर चला कुलदीप का जादू
कुलदीप ने फाफ डुपलिस ,मैक्सवेल, हसरंगा, हर्षल पटेल को आउट कर बैंगलोर की टीम को बैक फुट पर धकेल दिया। कुलदीप ने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 4 सफलता अर्जित की।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान

राजस्थान की टीम 8 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हो चुकी है। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ दूसरे पायदान lar फिसल कर आ गई है। वहीं इस हार के बाद बैंगलोर की टीम 5 वें स्थान पर 10 अंक के साथ आ गए हैं। वहीं अब इस हार के बाद बंगलौर की टीम पांचवें स्थान पर 10 अंकों के साथ आ गई है ।







