RCB vs RR: रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हुई बीच मैदान झड़प, जानिए क्या हुआ माजरा

0
102
views
RCB vs RR: Riyan Parag and Harshal Patel clashed in the field, know what happened
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 39 वां मुकाबला राजस्थान और बैंगलोर के बीच पुणे के मैदान पर खेला गया। जहां  बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।निर्धारित 20 ओवर में राजस्थान रॉयल्स में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए ।जीत के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 145 रनों की दरकार थी । वहीँ बैंगलोर की टीम महज 115 रनों पर सिमट गई और 29 रनों से राजस्थान ने जीत दर्ज की । राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के जड़े एवं नाबाद 56 रनों की पारी खेली वहीं मैच में ऐसा मौका भी आया जब पारी की आखिरी गेंद पर रियान पराग ने हर्षल पटेल की गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाया एवं इन दोनों के बीच में शब्दों को लेकर झड़प भी देखी गई आगे खबर विस्तार से।

संकटमोचक बने रियान पराग

5 ओवर के अंदर राजस्थान ने अपने 3 प्लेयर को खो दिया। देवदत्त 7, अश्विन 17, बटलर 8 रन पर आउट हुए। वहीं सैमसन ने 21 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 180 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए एवं अंत तक नाबाद रहे।

हषर्ल पटेल और यात्रा के बीच हुआ झड़प



20 ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग में हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का जड़ा एवं दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ जिसके बाद झड़प  भी दिखाई दी हालांकि प्लेयर्स ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर मामले को ठंडा किया।

मैच के बाद भी हर्षल ने किस्या खेल भावना को शर्मिंदा

मैच में 29 रनों से मिली हार के बाद जब रियान पराग ने हर्षल से हाथ मिलाने की कोशिश की तो हर्षल ने उनसे हाथ नहीं मिलाया ।

रियान पराग का आईपीएल में दुसरा अर्धशतक

RCB vs RR: Riyan Parag and Harshal Patel clashed in the field, know what happened
PC: IPL/BCCI

रियान पराग ने आईपीएल कैरियर में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। वहीं लंबे समय से बड़े स्कोर के लिए तरस रहे रियान ने अपनी पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया हैं। जहां उन्होंने राजस्थान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। अपनी इन फॉर्म बल्लेनाजों के ना चलने के बाद रियान ने शानदार पारी खेली।

मैच समरी

राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग में सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। राजस्थान वालों के कप्तान संजू सैमसन ने 27 रनों का योगदान दिया ।अश्विन ने बहुमूल्य 17 रन की पारी खेली।

बैंगलोर की गेंदबाजी की बात की जाए तो सिराज  ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए । हेज़लवुड  ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर फेंका एवं 19 रन देकर दो विकेट हासिल किया। हंसरंगा ने भी अपनी फिरकी से राजस्थान के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया जहां उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की। हर्षल पटेल के खाते में एक विकेट रहा।

बैंगलोर की ओर से फाफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली । राजस्थान वालों से गेंदबाजी की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए कुलदीप सैनी चार सफलताएं अर्जित की वही प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट हासिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here