भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच अपने तीसरे दिन पर पहुंच चूका है । जहाँ टॉस हारकर जहाँ पहले भारतीय टीम ने ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के शतकों की बदौलत 416 रन बनाए थे। एक समय ऐसा भी आया था जहाँ भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट 98 रन पर खो दिए थे । वैसा ही कुछ हाल अब इंग्लैंड का भी देखने मिल रहा है ।
416 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपने 5 विकेट 84 रन पर गंवा दिए थे। वहीँ इंग्लैंड टीम के लिए संकटमोचक बने जॉनी बेयरस्टो ने शतक ठोककर भारतीय खेमें में हलचल मचा दी है। जहाँ पहले बेन स्टोक्स के साथ साझेदारी और फिर सैम बिलिंग्स के साथ साझेदारी बना रहे हैं । इन सब के बीच विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच स्लेजिंग भी देखने मिली ।

यह घटना 32वें ओवर की है विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच शब्दों के अदन प्रदान देखने को मिले ।विराट कोहली और बेयरस्टो बेहद करीब आकर गुफ्तगू करते नज़र आये जहाँ दोनों के बीच बहस को बढ़ा देखकर अंपायर को भी शांत करवाने दोनों के करीब जाना पड़ा । वहीँ विराट कोहली ने अपनी उँगलियों से जॉनी को को चुप रहने का इशारा करते नज़र आये , वहीँ बेयरस्टो भी विराट कोहली की बातों का जवाब देते हुए नज़र आये ।
मैदान पर शांत वातावरण के लिए अंपायर ने इन दोनों प्लेयर के बीच दखल दिया और दोनों को शांत रहने के लिए कहा। हालांकि कुछ ओवरों के बाद ही विराट को हस्ते हुए देखा गया लेकिन जॉनी बेयरस्टो जो की नोकझोक के पहले बेहद संघर्ष करते नज़र आ रहे थे वहीँ नोकझोक के बाद वे आक्रामक शॉट खेलने लगे और अपना शतक भी पूरा किया ।
आक्रामक अंदाज से जॉनी ने की बल्लेबाज़ी

भारत के खिलाफ भी जॉनी का बल्ला जमकर बोला और बातों का जवाब वे बल्ले से देने लगे । कोहली के साथ तीखी बहस के बाद वह आक्रामक अंदाज से जॉनी ने बल्लेबाज़ी की और अपना शतक पूरा किया । जॉनी ने 140 गेंद का सामना करते हुए 106 रन 14 चौके और 2 छक्के की मदद से पुरे किये जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 75.1 का रहा । अंत में उन्हें शमी ने विराट के हाथों कैच आउट करवाया और भारतीय खेमे में जान में जान आई ।
वीडियो
Kohli: Just stand and fkng bat don’t tell me what to do
Virat Kohli Fired Up, Proper Elite Test Match Stuff 🔥#INDvsENG pic.twitter.com/6nqlkEFBJx— Pranjal (@Pranjal_one8) July 3, 2022







