भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में जारी 5वें टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के पहली पारी में बनाये गए 416 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपने पहली पारी में 284 रन बनाये । जहाँ टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच तीखी शब्दों की अदलाबदली ने टेस्ट मैच के उत्साह को और रोचक बना दिया । इसके बाद हर एक गेंद पर विराट और जानी के रिएक्शन जबरदस्त आने लगे और दर्शकों ने इसका खूब आनंद भी लिया ।
विराट और जॉनी बेयरस्टो की बीच नोकझोक के बाद बेयरस्टो तेज बल्लेबाज़ी करने लगे , मानों उन्हें किसी ने जगा सा दिया हो जिसका खामियाजा के फलस्वरूप जॉनी बेयरस्टो को की बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे अचानक ही टी 20 मोड ऑन कर लिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने लगे और शानदार शतक जड़ भारत की परेशानी में इजाफा करने में कोई कसार नहीं छोड़ी ।
बेयरस्टो ने टेस्ट में ठोका अपना 11 वां शतक
बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर के शानदार फॉर्म में हैं और भारत के खिलाफ उन्होंने अपना टेस्ट करियर का 11वां टेस्ट शतक ठोका । लेकिन शमी की शानदार गेंद पर उनका कैच विराट कोहली ने पकड़कर उन्हें जबरदस्त विदाई दी ।

32 वे ओवर में हुई विराट-बेयरस्टो के बीच तीखी बहस
32वें ओवर में घटना घटी जब शमी के ओवर में विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच शब्दों का आदान प्रदान देखने मिला । जहाँ विराट कोहली और बेयरस्टो के बीच तीखी बहस के बाद विराट कोहली ने ऊँगली से उन्हें चुप रहने का इशारा दिया ।
वहीँ माहौल को देखर अंपायर को भी बीच में आना पड़ा और दोनों को शांत रहने की अपील की । हालांकि कुछ ओवर के उपरांत दोनों खिलाड़ी हंसते हुए नजर आए। लेकिन इसके बाद जॉनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और गेंदबाज़ो पर जबरदस्त बरसे ।
स्लिप में बेयरस्टो का कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली का जबरदस्त रिएक्शन

घटना 54वां ओवर की थी जहाँ शमी की पहली गेंद पर बेयरस्टो ऑफ में साइड करारा प्रहार करने की चक्कर में बल्ले का बाहरी किनारा गेंद को दे बैठे और गेंद सीधी पहली स्लिप में चुस्ती और मुस्तैदी के साथ खड़े विराट कोहली के हाथों में गई और कोहली ने बिना किसी गलती के कैच पकड़ा और बेयरस्टो की 106 रनों पर रोका , इसके बाद उन्होंने कोहली ने बेयरस्टो को फ्लाइंग किस देकर उनकी विदाई की ।
वीडियो :
Jonny Bairstow Gone Virat Kohli Takes a Catch Shami Pick Up 2nd 🔥✌🏼#ENGvIND || #ViratKohli pic.twitter.com/BKR4uifrdh
— Kohlity Shot 🤤🖤!! (@Shahroz_06) July 3, 2022







