वीडियो: 20 रन के स्कोर पर विराट कोहली का किस्मत ने फिर छोड़ा साथ, ऐसी बदकिस्मती की छूटा हुआ कैच भी आया पकड़

0
70
views
Virat Kohli's luck left again on the score of 20 runs, such a misfortune's missed catch also came

एजबेस्टन में जारी भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और निर्णायक 5वें टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के पहली पारी में बनाये गए 416 रन के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने पहली पारी में 284 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 125/ 3 पर हैं । ऋषभ पंत और पुजारा मैदान पर मौजूद हैं ।

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों की ख़राब शुरुआत



पहली पारी की ही तरह शुभमन गिल दूसरी पारी में  भी महज 4 रन बनाकर स्लिप पर अपना कैच एंडरसन की ओवर में थमा बैठे । भारत टीम को दूसरा बड़ा झटका 43 रन  के स्कोर पर लगा जब हनुमा विहारी सेट होने बाद 44 गेंदों पर 11 रन बनाकर ब्रॉड का शिकार बने।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने 17 वीं ओवर में  टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका दिया है। भारत का तीसरा सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा जिन्होंने  20 रन की पारी खेली और एक बार फिर से भाग्य का साथ उन्हें नहीं मिला । जहाँ इस बार दर्शकों को विराट कोहली की लम्बी पारी की उम्मीद थे लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया । जहाँ 20 रन के स्कोर पर विराट कोहली आउट हुए । तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 125 रन पर 3 विकेट है । जहाँ पंत  (30) और पुजारा (50) रन पर मैदान पर हैं ।

Virat Kohli's luck left again on the score of 20 runs, such a misfortune's missed catch also came
PC: BCCI/Twitter

बदकिस्मत रहे विराट कोहली



जहाँ तीसरे दिन के खेल की बात की जाये तो इंग्लैंड के कप्तान को 2 जीवनदान मिले थे जिसका उपयोग वे कर नहीं पाए और 25 रन पर आउट हुए। इससे पहले 18 और 25 रन के स्कोर पर दो बार स्टोक्स को भाग्य का साथ मिला जहाँ शार्दुल और जसप्रीत बुमराह से स्टोक्स का कैच छूटा ।

दूसरी ओर विराट कोहली बेन स्टोक्स की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे। जहाँ विकेटकीपर के हाथों से गेंद छिटक गई थी लेकिन रुट ने मौके पर कैच थम लिया ।

20 के स्कोर पर विराट का किस्मत ने नहीं दिया साथ



घटना 30 वें ओवर की आखिरी गेंद की है ।जहाँ विराट कोहली 39 गेंदों में 20 रन बनाकर मैदान पर थे। वहीँ बेन स्टोक्स की ओवर की आखिरी गेंद पर दोहरी उछाल से चकमा खा चुके विराट कोहली के बल्ले से गेंद किनारा लेते हुए विकेटकीपर बिलिंग्स के पास गई ।

जहाँ गेंद उनके दस्ताने से छिटक कर बाहर निकल आई । उनसे कैच छूटने ही वाली थे की रुट ने गिरे हुए गेंद  को पकड़ कर विराट कोहली की शानदार पारी का अंत किया । हालाकिं विराट की छोटी पारी रही लेकिन वे सकारात्मक लगे ।



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here