भारत और इंग्लैंड के बीच चहल रहे एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली पर किये गए बयान के बाद काफी चर्चा में आ गए हैं । जहाँ अब उन्हें फैंस से नाराजगी का शिकार भी होना पड़ रहा है । जहाँ मिली जुली रिएक्शन अब फैंस की तरफ से आने शुरू हो रहे हैं ।
सिराज ने जैसे ही सैम बिलिंग्स का जब विकेट उड़ाया जो की भारत के लिए नासूर बनते जा रहे थे वहीँ इसके ठीक बाद विराट कोहली खुशी में मैदान पर ही हाथ ऊपर कर डांस करने लगे और ख़ुशी का इज़हार भी किया । इस पर हिंदी कमेंट्री सहवाग ने भी भावना में बहते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो अब फैंस को नागवार गुजर रही है ।

बिलिंग्स के आउट होने के साथ ही मोहम्मद कैफ ने कहा की विराट कोहली डांस कर रहे हैं इसपर तपाक से सहवाग ने कहा की ” छमिया नाच रही है ” . बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर इस पर भी तीखी प्रतिक्रिया फैंस देने लगे हैं । आगे खबर विस्तार से जानिए ।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत 146 रन और रवींद्र जडेजा के 104 रन के जरिये भारत ने स्कोर बोर्ड पर 416 रन टांगे। जिसके जवाब में बुमराह और सिराज के धारधार गेंदबाज़ी की बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। हालाकिं जॉनी बेयरस्टो ने अपने करियर का 11 वा टेस्ट शतक जड़ा और कुल 106 रन की पारी खेली। बिलिंग्स ने उनका साथ सिया और 36 रन बनाये । । भारत की ओर से सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। कप्तान बुमराह ने तीन और शमी के कहते हुए 2 सफलता रही। शार्दुल ठाकुर को भी बेन स्टोक्स का विकेट मिला।
60वें ओवर का है मामला
मामला 60वें ओवर का है जब मोहम्मद सिराज ने सैम बिलिंग्स को बोल्ड कर दिया । इसके बाद स्लिप पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने ख़ुशी जाहिर की और डांस करने लगे । इस पर हिंदी कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ और सहवाग के बीच बातचीत के दौरान कैफ ने कहा की – “विराट कोहली का डांस देखिए वहां “। सहवाग ने इस पर अपनी निजी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यह कहा की – “छमिया नाच रही है वहां “। सहवाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तहलका मचा रहा है ।
सोशल मीडिया पर लगी जमकर अब क्लास
Test cricket doesn’t deserve this level of commentary in any language. Absolute shame. #Sehwag #VirendraSehwag #ENGvsIND https://t.co/uEtDR9MvrG
— Himen Trivedi (@HimenTrivedi) July 3, 2022
what? this’s not a word you’d use for virat kohli. make sehwag apologize for the word he’s used for kohli. #ViratKohli𓃵 #VirendraSehwag #Sehwag https://t.co/9YQF5eqxTr
— Naysayer (@vavg351) July 3, 2022







