वीडियो: जसप्रीत बुमराह बने “सुपरमैन”, हवा में छलांग लगाकर पकड़ा बेन स्टोक्स का अविश्वसनीय कैच

0
112
views
Jasprit Bumrah became
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में  जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  करते हुए ऋषभ पंत (146) और रवींद्र जडेजा (104) के शतक के बाद जसप्रीत बुमराह की आतिशी 31 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए।



इंग्लैंड ने जब अपनी बल्लेबाज़ी शुरू की तो भारतीय कप्तान और  गेंदबाज़  जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया और सलामी बल्लेबाज़  ऐलेक्स लीस 6 और जैक क्रॉली 9 का विकेट हासिल कर विपक्षी खेमें में चिंता की लहार फैला दी ।

वहीँ तीसरे दिन के खेल की शुरूआती चरण में बुमराह और शार्दुल से बड़ी गलती हुई जहाँ दोनों ने ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का कैच छोड़ उन्हें जीवनदान दिया । लेकिन इसके बाद बुमराह और शर्दुल की जोड़ी ने ही बेन स्टोक्स से निजात दिलाई ।

18 रन के स्कोर पर छूटा था कैच



36 वे ओवर में घटना घटी जब बेन स्टोक्स 18 रन के स्कोर पर थे और बुमराह ने गेंदबाज़ी मोहम्मद शमी को सौपी । जहाँ शमी की पहली गेंद पर स्टोक्स ने मिड ऑफ पर हवाई शॉट खेली, जहाँ शार्दुल ठाकुर ने स्टोक्स का आसान कैच छोड़कर जीवनदान दिया।

Jasprit Bumrah became "Superman", caught Ben Stokes by leaping into the air

बेन स्टोक्स पहले से ही मन बनाकर आये थे की वे आने के साथ भारतीय गेंदबाज़ों पर कड़ा प्रहार करेंगे । जहाँ हर गेंद पर बेन स्टोक्स हवाई शॉट खेलने के मूड में । जहाँ वे भारतीय गेंदबाज़ों को आड़े हाथों में लेने के फ़िराक में थे । जहाँ 36 गेंद पर 25 रन की पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स ने अपनी पारी में 4 चौके भी जमाये । वहीँ उन्हें दो जीवनदान भी मिली जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

25 रन पर भी छूटा कैच



एक बार फिर बेन स्टोक्स को किस्मत का साथ मिला, जब पारी के 38 वे ओवर में एक बार फिर बेन स्टोक्स का कैच छूटा ।जहाँ शार्दुल की गेंद पर फिर से मिड ऑफ पर हवाई शॉट लगाने के चक्कर में गेंद हवा में गई और लेकिन कप्तान जसप्रीत बुमराह से उनका कैच छूट गया जहाँ बेन स्टोक्स 25 रन पर थे ।

Jasprit Bumrah became "Superman", caught Ben Stokes by leaping into the air
PC: twitter

बुमराह ने लिया जबरदस्त catch

इसके ठीक अगली गेंद पर स्टोक्स ने फिर से हवा में शॉट खेलकर भारतीय गेंदबाज़ शार्दुल को दवाब में डालना चाहा और गेंद फिर से एक बार हवा में मिड ऑफ एरिया में गई जहाँ हवा में छलांग लगाकर जसप्रीत बुमराह ने अद्भुत कैच पकड़ा और बेन स्टोक्स को चलता किया । जहाँ विराट कोहली बेहद खुश नज़र आये और जबरदस्त सेलिब्रेशन किया ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here