आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। जहां हर मैच के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की समीकरण में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर चुकी है ।लिहाजा 27 मार्च को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबलों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं ।जहां आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 के नंबर 2 टीम दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत के साथ होने वाला है ।वहीं भारतीय फैंस 27 मार्च को होने वाले मुकाबले से पहले बारिश की कामना कर रहे हैं इसकी बड़ी वजह आगे दी गई है।
दक्षिण अफ्रीका बन सकता है भारत के लिए विलेन
गौरतलब है कि आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों में चार जीत के साथ 9 अंक लेकर दूसरे पायदान पर काबिज है ।
- आंकड़ों की दृष्टि से बात की जाए दक्षिण अफ्रीका ने पहले 32 रनों से बांग्लादेश को मात दी ।
- वहीं खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया।
- तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 3 विकेट से रौंदा ।
- चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 2 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
- वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच बारिश के कारण ड्रॉ घोषित हुआ तथा एक-एक अंक दोनों टीमों को बांटे गए।
- वहीं केवल ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीम रहे जिससे वह आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 में हरी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती लेकर सामने आएगी लिहाजा भारत को अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा तभी वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। वहीं अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तभी भारतीय टीम रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकती है।
पॉइंट टेबल पर दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारतीय टीम पांचवें स्थान पर काबिज
Congratulations to the #MomentumProteas on qualifying for the semi-finals of the #CWC22 🥳#BePartOfTheForce #AlwaysRising pic.twitter.com/RAEH59oMJU
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) March 24, 2022
आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 के पॉइंट्स टेबल पर नज़र डालें दक्षिण अफ्रीका की टीम छह मैच में चार जीत और एक हार और एक ड्रॉ के साथ 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है ।वहीं भारतीय टीम छह मैच में तीन जीत और तीन हार के उपरांत 6 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है ।वहीं भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के साथ है, जहां इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैच जीतकर आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 में अपनी चुनौती को बरकरार रखा है ।लिहाजा दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाला मैच है करेगा कि भारतीय टीम का सफर आगे जाता है या यह टीम यहीं रुक जाती है।







