पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल के बीच लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं ।जहां कोई आईपीएल को श्रेष्ठ बताता है तो कोई पाकिस्तान सुपर लीग को बेहतर बताता है। इसी कड़ी में एक विवादित बयान पाकिस्तानी जर्नलिस्ट अल्फा फिरोज ने दिया। जहां उन्होंने पीएसएल को आईपीएल से अधिक उन्नत और विकासवान बताया। वहीं इस बयान के बाद भारत के पूर्व प्लेयर और चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज रोबिन ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है।
आईपीएल वर्सेस पीएसएल
इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तानी सुपर लीग की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 15 साल हो चुके हैं, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग के 7 साल पूरे हुए हैं जो हाल में ही पीएसएल अपना सातवां सीजन खत्म हुआ। जहां शाहीन अफरीदी की कप्तानी में लाहौर कलंदर ने कप पर कब्जा किया।
वहीं कुछ ही दिनों में आईपीएल का आगाज भी होने वाला है ।जहां पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने पीएसएल को और बेहतर बनाने के लिए आईपीएल ढांचे के तहत रोड मैप बनाने की तैयारी कर रही है ।
ट्वीट
No comparison between PSL and IPL! PSL started in 2016 while IPL inaugurated in 2008. However one has to admit PSL gained worldwide popularity more quicker in an era when other boards had introduced their leagues too whereas there was no competitor in the market when IPL was born
— Arfa Feroz Zake (@ArfaSays_) March 18, 2022
इन सभी चीजों के बीच पाकिस्तान के जर्नलिस्ट अल्फा फिरोज ने बड़ा बयान दिया है, जहाँ उन्होंने कहा कि पीएसएल और आईपीएल में कोई तुलना नहीं किया जा सकता ।उन्होंने यह लिखा कि पाकिस्तान सुपर लीग 2016 में शुरू हुआ वही इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में शुरू हुआ । अरफा ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि पीएसएल को बहुत ही जल्दी पॉपुलर हुई। जहां इतने सारे लीग अब आ चुके हैं। वहीं उन्होंने ये लिखा की सभी बोर्ड अब लीग लेकर आ रहे हैं, वहीं जब आईपीएल अस्तित्व में आए तब उनका कोई कंपटीशन नहीं था। लिहाजा इन सब चीजों को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग ने बहुत ही कम समय में एक बड़ा मुकाम और पापुलैरिटी हासिल की है जहां आईपीएल और पीएसएल में कोई मुकाबला नहीं है।
रॉबिन उथप्पा ने दिया इस पर बयान

इस पर अपना बयन साझा कर लिखा के “आईपीएल में मार्केट बनाया” जिस पर आज सभी लोग एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते नजर आ रहे हैं। इस करारे जवाब ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी जहां फिरोज के बयान को रोबिन उथप्पा ने केवल 4 शब्द कहकर शांत कर दिया।
क्या आईपीएल से पाकिस्तानी सुपर लीग से बेहतर है ? दें अपनी राय।







