वीडियो : विराट कोहली का एजबेस्टन टेस्ट में प्रैक्टिस सेशन में दिखा ‘पुष्पा’ अवतार”

0
67
views
Video: 'Pushpa' avatar of Virat Kohli seen in practice session in Edgbaston Test
PC: Twitter

भारत के दिग्गज प्लेयर और भारत के पूर्व कप्तान रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली  इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट मुकाबले से पहले जमकर नेट पर प्रैक्टिस और पसीना बहा रहे हैं । जहाँ इस सीरीज के पिछले साल तक रहे कप्तान विराट अपनी मेहनत से इस टीम को आखिरी टेस्ट मैच में जीत दिलकर सीरीज में कब्ज़ा दिलाने के इरादे से मैदान पर होंगे । रोहित की ग़ैरमौजूदगी में अब विराट पर अधिक भार होगा ।



प्रैक्टिस सीजन में दिखा विराट का “पुष्पा अवतार”

एजबेस्टन में प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने जमकर मेहनत की जहाँ उन्हें शुभमन गिल के साथ जमकर पसीना बहाया । वहीँ प्रैक्टिस सेशन को और इंटेंस के साथ मनोरंजक बनाने के लिए उन्होंने पुष्पा स्टाइल दिखाकर चाहने वालों के दिल जीत लिए । शुभमन गिल जो की भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में होंगे उनके साथ उन्होंने  जमकर प्रैक्टिस की और पसीना बहाया।

विराट और शुभमन गिल का वीडियो प्रैक्टिस के दौरान का सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ रहा है । पिछली बार जब विराट कोहली एजबेस्टन में खेले थे तो उन्होंने 149 रन 225 गेंद  और दूसरी पारी में 51 रन 93 गेंद पर बनाये थे ।



प्रैक्टिस के लिए रेडी होते हुए विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ बातचीत के दौरान  ‘पुष्पा’ मूवी का फ़िल्मी स्टाइल पोज देते नजर आये । जिसके साथ वे बेहद खुश और सकारात्मक नज़र आये । वहीँ कप्तानी के बोझ से निकलने के बाद विराट कोहली का अलग अंदाज़ बल्लेबाज़ी में विराट कोहली दिखाए ये सभी फैंस का मानना है  ।

पटौदी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाई हुई है । वहीँ  इस मैच को भारतीय टीम ड्रा या जीतकर इतिहास रचने के करीब है लेकिन न्यूजीलैंड से पिछले 3 लगातार टेस्ट जीतने वाली इंग्लैंड की टीम को परास्त करना बड़ी ही मुश्किल की बात है ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here