वीडियो: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा चेतेश्वर पुजारा नाम की “दीवार”, अविश्वसनीय गेंद पर पुजारा हुए OUT

0
124
views
Video: James Anderson breaks Cheteshwar Pujara's
PC: BCCI/Twitter

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और निर्णायक टेस्ट मुकाबला शुरू हो चूका है । जहाँ इंग्लैंड के नए कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीँ  भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह भारत के नए कप्तान इस टेस्ट मैच के लिए हैं ।



जहाँ इंग्लैंड के स्ट्राइक गेंदबाज़ एंडरसन शानदार लय में लग रहे हैं । जहाँ भारत की ओर से आये दोनों सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और पुजारा का विकेट एंडरसन ने लेकर तहलका मचा दिया है ।

गौरतलब है की बारिश की वजह से मैच को रोका गया है । जहाँ भारत की पहली पारी के  20.1 ओवर खेले जा चुके हैं । रन मशीन विराट कोहली और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद हैं। 20.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है ।

पहले शुभमन को किया चलता



इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए शानदार स्पेल फेके । जहाँ अपने पहले  स्पेल में उन्होंने लय में दिख रहे गिल को चलता किया और  इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई।  शुभमन गिल एंडरसन की  बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद को स्लाइस करने के चक्कर में अपने बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे और गेंद स्लिप में गई जिसे जैक क्राउली ने पकड़ा ।

Video: James Anderson breaks Cheteshwar Pujara's "wall", Pujara OUT on an unbelievable ball
PC: BCCI/Twitter

इसके साथ ही  इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज़ एंडरसन ने इंग्लैंड के मैदान पर भारत के खिलाफ अपने विकेटों का शतक भी पूरा कर लिया है ।  भारत के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन ने  24 गेंद का सामना करते हुए 17 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और बेहद आकर्षक 4 चके जड़े ।

पुजारा को नहीं मिला जीवनदान का फायदा



चेतेश्वर पुजारा मैदान पर एक ओर संभाले हुए थे । वहीँ इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को पिच का सहारा मिलता नज़र आ रहा था । पुजारा ने अपनी 13 रन की  पारी में 46 गेंद खेली और एंडरसन की शानदार ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद को पुजारा के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गेंद सीधी स्लिप में गई। एंडरसन ने जहाँ पहले शुभमन को और फिर पुजारा को चलता कर भारत के सलामी बल्लेबाज़ों को  पवेलियन भेज दिया है। वहीँ इससे ठीक पहले एंडरसन की ही गेंद पर पुजारा ने डीआरएस लेकर अपना विकेट बचाया था । वहीँ पुजारा लम्बी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए ।

एंडरसन ने शुभमन गिल और पुजारा को किया आउट

गौरतलब है की एंडरसन ने पहले शुभमन और फिर पुजारा को आउट कर भारतीय टीम को बड़ा झटका दे दिया है । जहाँ यह दोनों ही बल्लेबाज़ अच्छे लय में लग रहे थे ।जैक क्राउली ने दोनों प्लेयर के कैच में अपना योगदान दिया । जहाँ एंडरसन की दोनों विकेट में कैच लेने वाले प्लेयर स्लिप में जैक क्राउली ही रहे ।



वीडियो

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here