India Women vs Pakistan Women, 13th Match :वूमेन एशिया कप t20 2002 का तेरवा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया ।जहां चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 13 रनों से हराकर मैच में बड़ा उलटफेर किया ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ढेर हो गई। ऑल टाइम फेवरेट भारतीय टीम मानी जा रही थी वहीं पाकिस्तान ने बहुत बड़ा उलटफेर कर भारतीय टीम को रौंद दिया है हालांकि पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को थाईलैंड से मिली हार के बाद यह किसी ने सोचा नहीं होगा कि पाकिस्तान भारत को हरा देगी।
निदा ने जड़ा बड़ा तूफानी अर्धशतक

पाकिस्तान ने अपने 3 विकेट 33 रनों पर गिरा दिए थे ,जहां पावर प्ले में 33 रन पर तीन सफलता भारतीय टीम अर्जित कर चुके थे वही पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई निदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। जहां t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के खिलाफ सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी नीदा बनी। वही निदान एमआर उसके साथ रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की टीम को उबारा।
दीप्ति शर्मा की कमाल की गेंदबाजी
दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन सफलता अर्जित की पूजा ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं रेणुका के खाते में एक सफलता रहे।
जेमिमा का बल्ला रुठा

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रहे जहां भारत ने 6 ओवर में 30 रन पर दो विकेट खो दिए थे ।जहां मेघना 15 रन पर और स्मृति मंधाना 17 रन पर पैवेलियन वापस जा चुके थे ।वही एशिया कप में फॉर्म में चल रही जेमिमा में 2 रनों पर आउट हुई,एवं भारतीय टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ा ।हेमलता ने 20 रनों की पारी खेलकर मैच को संभाला लेकिन एक ओर से विकेट का पतन जारी रहा ।पूजा 5 रन बनाकर रन आउट हुए तो दूसरी ओर दीप्ति शर्मा ने तीन चौके की मदद से 16 रन बनाकर पारी को संभाला ।वहीं हरमनप्रीत 12 रन के स्कोर पर आउट हुई।रिचा घोष ने अंतत पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
रिचा घोष ने किया जबरदस्त संघर्ष
एक और विकेटकीपर बल्लेबाज विशाल घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 13 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाए और टीम को अंत तक जीत दिलाने का प्रयत्न किया लेकिन सादिया इकबाल ने उन्हें आलिया रियाज के हाथों कैच आउट करवा कर भारत से जीत छीन ली।
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो निदा डार ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की शादी एक बाल को भी दो सफलताएं मिली संधू को 4 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता मिली।
मैन ऑफ द मैच

निराधार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने बल्ले से और गेंद से दोनों से प्रदर्शन किया जाए उन्होंने बल्लेबाजी में 56 रनों की नाबाद पारी खेली तो गेंद से उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की।







