वीडियो: 1 ओवर में लगातर 7 छक्के जड़ ऋतुराज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 220 रनों की पारी में 16 छक्के जड़ मचाई तबाही

0
65
views
Rituraj made world record by hitting 7 consecutive sixes in 1 over, 16 sixes in an innings of 220 runs
Pc: bcci

Maharashtra vs Uttar Pradesh, 2nd quarter finaL:महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड ने इतिहास रच दिया है। जहां वह विश्व के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने 7 गेंदों पर 7 छक्के जड़े जिसमें कि 1नो बॉल पर छक्का भी शामिल रहा। ‌ ऋतुराज ने मैदान पर तबाही मचाते हुए 159 गेंदों पर 10 चौके और 16 छक्के की मदद से 220 रनों की नाबाद पारी खेल इतिहास रच दिया है आगे का विस्तार से।

ऋतुराज गायकवाड  की आतिशी बल्लेबाजी

Rituraj made world record by hitting 7 consecutive sixes in 1 over, 16 sixes in an innings of 220 runs
PC: bcci

पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है ।जहां इस बार महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने उत्तर प्रदेश के विरुद्ध विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में 159 गेंदों पर 10 चौके और 16 छक्के की मदद से 220 रनों की आतिशी पारी खेल गर्दा उड़ा दिया।

उत्तर प्रदेश के कप्तान करण शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 330 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने ताबड़तोड़ 220 रनों की पारी खेली वहीं राहुल त्रिपाठी 9 रनों पर आउट हुए अजीम काजी ने 37 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से कार्तिक त्यागी ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। उत्तर प्रदेश की टीम को जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 331 रनों की दरकार है।

शिवा सिंह के 49 वें ओवर में आया ऋतुराज का तूफान

Rituraj made world record by hitting 7 consecutive sixes in 1 over, 16 sixes in an innings of 220 runs
PC: bcci

स्पिनर शिवा सिंह के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह बीता । जहां एक ओवर में ऋतुराज ने 43 रन बटोरे जिसमें 7 छक्के शामिल थे। जहां एक नो बॉल पर भी ऋतुराज ने गेंद को छक्के के लिए भेजा और इतिहास रच दिया। जहां ऐसा पहली बार हुआ जब एक ओवर में 7 गेंद पर 7 छक्के जड़ें गए।

मजेदार बात यह रही की ऋतुराज ने मिड ऑन और मिड ऑफ पर ये 7 छक्के जड़ें। जहां ना ही गेंद लेग साइड पर गई ना ही ऑफ साइड पर। इस जबरदस्त मंजर का गवाह अहमदाबाद का मैदान बना।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here