वीडियो: स्टार्क के रॉकेट रफ्तार स्विंग गेंद के सामने बेबस हुए जेसन रॉय, 1.2 डिग्री स्विंग हुई गेंद ने उड़ा दिया स्टंप

0
115
views
Jason Roy helpless in front of Stark's rocket speed swing ball, 1.2 degree swing ball blew the stump
PC: ESPN

AUS vs ENG 1St ODI: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल के ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले को मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से  अपने नाम किया। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय का खराब फॉर्म बरकरार है। जहां एक बार फिर स्टार्क का शिकार केवल 6 रन पर बने। आगे खबर विस्तार से।

जेसन रॉय बने स्टार्क का शिकार

Jason Roy helpless in front of Stark's rocket speed swing ball, 1.2 degree swing ball blew the stump
PC: Twitter

जेसन रॉय को इंग्लैंड क्रिकेट मैनेजमेंट काफी मौके दे  रही है लेकिन जेसन रॉय मौके को भुनाने में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं जहां पहले भारत के खिलाफ वंडे सीरीज में उनका खराब फॉर्म कायम था वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मिले मौके पर वे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

5 वें ओवर में स्टार्क ने किया काम तमाम

Jason Roy helpless in front of Stark's rocket speed swing ball, 1.2 degree swing ball blew the stump
PC: Twitter

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 11 गेंद पर 6 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। जहां ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क के रॉकेट रफ्तार गेंद पर रॉय चकमा खा बैठे जहा  गेंद पिच पर पड़ने के बाद 1.2 डिग्री घूमी और जेसन रॉय गेंद के लाइन तक नहीं पाए और गेंद स्टंप को लेकर उड़ गई। जहां गेंद का अता पता भी जेसन रॉय को नहीं चला। इस मैच में स्टार्क ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं अपनी सटीक लेंथ पर रॉय को चकमा देने में कामयाबी हासिल की। वहीं अब अगला मैच सिडनी में 19 नवंबर को खेला जाएगा।

विडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here