वीडियो: बटलर ने उड़ाया कैमरून का मजाक कहा ” IPL ऑक्शन आने वाला है, शॉट लगाकर दिखाओ”

0
50
views
Butler made fun of Cameron saying
प

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला गया।‌ इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 मतों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैटकमिंस में इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जहां निर्धारित 50 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 287 रन बनाए ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट खोकर 291 रन बनाकर मैच अपने नाम किया । इस वनडे मुकाबले में butler  का एक नया रूप सामने आया जहां वे ग्रीन का मजाक बनाते नजर आए आगे खबर विस्तार से।

जॉस बटलर ने बनाया कैमरून ग्रीन का मजाक

Butler made fun of Cameron saying "IPL auction is coming, show it with a shot"

बटलर जिनकी कप्तानी में हाल में ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप पर कब्जा किया, वे नए अवतार में दिखाई दिए जहां अपने सरल स्वभाव के लिए जानने जाने वाले बटलर ऑस्ट्रेलिया के बेहद युवा प्लेयर कैमरून ग्रीन की चुटकी लेते नजर आए। जहां कैमरून ग्रीन को वो विकेट के पीछे से ये बोलते नजर आए की ” बड़ा अच्छा लग रहा है कोई बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहा है, बड़ा ऑक्शन (आईपीएल) सामने हैं, शॉट लगाए।

कैमरून ग्रीन ने खेली 20 रनों की नाबाद पारी

भारत दौरे पर कैमरून ग्रीन ने अच्छा प्रदर्शन किया था जहां दिसंबर में होने जाने वाले आईपीएल के ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर भी टीमें दाव लगती नजर आएंगी। जहां आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कैमरून को अपने खेमे में शामिल करने के लिए मोटी  रक़म दे सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 20 रनों की पारी खेली छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैमरून  ग्रीन  एक शानदार युवा ऑलराउंडर है ।

वीडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here