Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है ,जहां ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान हेजलवुड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वहीं इंग्लैंड की ओर से मोईन अली कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहा है ।ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और खबर जाने तक अपना बैक टू बैक दूसरा अर्धशतकीय पारी इंग्लैंड के विरुद्ध खेला। जहां आदिल रशीद की ओवर में मिली फ्री हिट पर स्मिथ अधिक रचनात्मक होने के चक्कर में अपना मजाक बना बैठे। आगे खबर विस्तार से ।
स्मिथ ने जड़ा बैक टू बैक अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैं तीन मैचों की 2 पक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला में स्टीव स्मिथ ने लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया ,जहां उन्होंने सिडनी के मैदान पर 70 गेंदों पर अपने करियर का 29वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14000 रन भी पूरे किए।
आदिल राशिद की गेंद पर खाया चकमा

32 वें ओवर की दूसरी गेंद आदिल रशीद ने no Ball जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को फ्री हिट मिली। जहां स्टीव स्मिथ उस समय 75 गेंद में 57 रन बनाकर सेट हो चुके थे और स्ट्राइक पर थे। जहां टी 20 के बादशाह सूर्यकुमार के जैसे अधिक रचनात्मक होने के चक्कर में फ्री हिट पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में स्मिथ गेंद को हिट करने से ही चूक बैठे।
जैसे ही आदिल राशिद ने देखा की स्मिथ स्विच हिट लगाने की मंशा बना चुके हैं उन्होंने लेंथ को खीच लिया और गेंद को उनसे दूर ऑफ स्टंप पर डाल दिया जिसके बाद पूरी ताकत के साथ स्मिथ ने बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क करवाने में नाकामयाब हो गए। आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया की टीम इस तीन मैचों की सीरीज में 1/0 से आगे है वहीं यह मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाली स्तिथि की है।
वीडियो
Steve Smith trying something new on the free hit 😂
How’s the reaction from him #AUSvENG pic.twitter.com/uPrbZ5ejc7
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 19, 2022
;







