UP Warriorz vs Delhi Capitals Women, 20th Match: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 20 वां मुकाबला यूपी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में खेला गया . जहाँ रोमांचक मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया व।हीं अब एलिमिनेटर का मुकाबला यूपी और मुंबई इंडियंस के बीच आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि वीमेन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को दिल्ली का मुकाबला यूपी और मुंबई में से जीतने वाली टीम के बीच होगा।
मैच की बात की जाए तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए ।यूपी की ओर से तहलिया ने 32 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन की तूफानी पारी खेली। हालाकि टीम में ग्रेस हैरिस के ना होने से टीम में पावर हिटर की कमी जरूर रही। हेली ने 36 रन का योगदान दिया।

दिल्ली की ओर से एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं राधा यादव को दो सफलता हाथ लगी।
शेफाली वर्मा और लेनिन की तूफानी शुरुआत
शेफाली वर्मा और लेनिन ने दिल्ली की पारी की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। जहां पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 29 गेंद में 56 रन की साझेदारी हुई। लेनिग ने 23 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने 16 गेंद में 4 चौके की मदद से 21 रन की पारी खेली । वहीँ काप और ऐलिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई जहाँ दोनों ने 34-34 रन की पारी खेली और जीत दिल्ली के नाम कर दी . वहीँ यह तो अब यू है की वीमेन प्रीमियर लीग की रनर अप या विनर टीम दिल्ली होने वाली है ।
हालाकिं पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर यशश्री की गेंद पर शेफाली ने जबरदस्त शॉट खेला जहां बाउंड्री पर सोफी ने डाइव लगाकर कैच को पकड़ा और 21 के स्कोर पर शेफाली की पारी का अंत हुआ ।
वीडियो
An incredible catch to dismiss an incredible batter 👏🏻👏🏻@Sophecc19 grabs a sharp catch to get Shafali Verma out!
Follow the match ▶️ https://t.co/r4rFmhENd7#TATAWPL | #UPWvDC pic.twitter.com/2wolP4vbUK
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023







