Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, Eliminator: वूमेन प्रीमियर लीग 2023 का लीग मुकाबला समाप्त हो चुका है। जहां रोमांच से भरे इस सीरीज की टॉप 3 टीम से पर्दा भी साफ हो चुका है। जहां दिल्ली मुंबई इंडियंस को पछाड़कर पहले स्थान पर काबिज हो चुकी है वहीं दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है वहीं तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की टीम है। खेले गए आज डबल हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 4 विकेट से रौंदा वहीं दिल्ली ने 5 विकेट से यूपी को रौंदा और नेट रन रेट के आधार पर बाजी मरते हुए अंकतालिका के साथ फाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई।
24 मार्च को खेला जाएगा पहला एलिमिनेटर (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, Eliminator)

मुंबई इंडिया और यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला डी पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला जाएगा। जहां यह मैच 7.30 से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम का सफर आगे 26 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए आगे बढ़ेगा।
दिल्ली कैपिटल और एलिमिनेटर के विजेता से होगा फाइनल

5 विकेट से यूपी को रौंदकर दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंच चुकी है ।जहां 26 मार्च को मुंबई में फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा ।जहां मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में से जीतने वाली टीम का सामना दिल्ली कैपिटल से 26 मार्च को होगा। देखना दिलचस्प होगा की कौन बाजी जीतेगा। यह तय हैं की दिल्ली या विनर होगी या रनर अप।
वहीं फैंस को उम्मीद यह भी होगी की मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत जीत के साथ फाइनल में दिल्ली के साथ भिड़े और कप पर कब्जा भी जमाए । एक समय लगातर 5 मैच में जीत दर्ज करने वाली मुंबई की टीम का विजय अभियान यूपी ने रोका था जहां ग्रेस हैरिस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लिहाजा मुंबई को यूपी पहले भी रौंद चुका है।







