IND vs AUS: 8 खतरनाक बल्लेबाज़ों के साथ उतरी टीम इंडिया, वार्नर की हुई वापसी, देखें दोनों देशों की टीम, मार्श- हेड की तूफानी शुरुआत 

0
110
views
IND vs AUS: Team India with 8 dangerous batsmen, Warner returns, see the team of both the countries, Marsh-Head's stormy start
pc: bcci

India vs Australia, 3rd ODI :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। वहीं भारतीय टीम 8 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं। वही दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाले मैच में जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा करेगी ।आपको बता दें वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था ।वहीं दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराकर श्रृंखला में वापसी की थी।

बिना बदलाव के उतरी टीम इंडिया

भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के ऑस्ट्रेलिया खिलाफ तीसरे निर्णायक वनडे मुकाबले के लिए उतरी है . भारतीय टीम अपने ऑलराउंडर ऊपर विश्वास करते हुए 8 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में वार्नर की वापसी

IND vs AUS: Team India with 8 dangerous batsmen, Warner returns, see the team of both the countries, Marsh-Head's stormy start
PC: BCCI

कैमरून ग्रीन की जगह डेविड वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो रही है। वहीं एगार की टीम में वापसी हुई है। जहां स्पिनर पर स्मिथ ने इस मैच में भरोसा दिखाया है। बता दें की मार्श को आउट करने की बड़ी चुनौती भारतीय गेंदबाजों के लिए होगी जहां पिछली पारी में मार्श ने तूफानी 66 रन की नाबाद पारी खेल दी थी।

मार्श और हेड की तूफानी शुरुआत

मार्श और ट्राविस हेड तूफानी शुरुआत की है जहाँ खबर लिखे जाने तक दोनोने ने मिलकर 9ओवर में 60 रन जोड़ दिए हैं . जहाँ मार्श 32 और हेड 27 रन पर है ।  जहाँ पारी के चौथे ओवर में सिराज ने मार्श के पैड को हिट किया लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया हालाकिं अगर अंपायर इसे आउट करार देते तो इसे आउट माना जाता ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs AUS: Team India with 8 dangerous batsmen, Warner returns, see the team of both the countries, Marsh-Head's stormy start
PC: BCCI

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here