आईपीएल 2022 के 55 वें मुकाबला में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 91 रन से मात दे दी है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के समक्ष जीत के लिए 209 रनों का टारगेट खड़ा किया । जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.4 ओवर में 117 रन ही बना पाई ।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान जडेजा की जगह टीम में शिबम दुबे ने एक बार फिर से जगह प्राप्त की । जहाँ इस बल्लेबाज़ ने शानदार इंटेंट के साथ बल्लेबाज़ी की और फिर से सभी का दिल जीता वहीँ सबसे अधिक चर्चा शिवम के छक्के की रहीं जहाँ उन्होंने हमवतन प्लेयर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शानदार छक्का 94 मीटर का जड़ दिया ।

शिवम दुबे ने वापसी मैच में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्दशन किया और गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली जहाँ उन्होंने महज 19 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली है। अपनी पारी में दुबे ने कुल 2 चौका और 2 छक्का जमाया I
शिवम दुबे का स्ट्राइक रेट 170+ का रहा है। इन सब के बीच 16 वें ओवर में दुबे ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में उंनकी क्लास लगाई , जहाँ शिवम दुबे ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में 2 छक्के और एक चौका जड़कर चेन्नई के फैंस का दिल बाग़ बाग़ कर्फ़ दिया । उनके बल्ले से राकेट छक्का निकला जो कि उन्होंने खड़े खड़े दे मारा ,देखने लायक था।
यह मंजर चेन्नई सुपर किंग्स के पारी के 16वे ओवर की है। जब मैदान पर कॉनवे और शिवम दुबे की जोड़ी गेंदबाज़ों के लिए काल बन गई थी । शिवम दुबे लय में नजर आ रहे थे। इसी बीच शिवम दुबे ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शार्दुल ठाकुर के ओवर में दो छक्के और एक चौक अजादा जहाँ 96 मीटर का शानदार छक्का दर्शनीय था ।
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 8, 2022
शिवम दुबे ने शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में 2 छक्के और एक चौके की मदद से पूरे 19 रन बटोर लिए। जहाँ शिवम ने शार्दुल के इस ओवर की तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के बरसाए वहीँ आखिरी गेंद पर चौका बटोरा । गौरतलब है कि इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच ड्रॉप किया और शिवम आउट होने से बचे । इसके उपरांत शिवम दुबे ने शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी किया।







