वीडियो : ऋषभ पंत को मैदान पर OUT होता देख ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड “ईशा” की ऑंखें हुई नम, हुई बेहद भावुक 

0
88
views
Rishabh Pant's girlfriend Isha got moist on seeing Rishabh Pant being out on the field, became very emotional
Pc: IPL/Twitter

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 55 वां मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 91 रनों से मात देकर एकतरफा जीत हासिल की और 2 अंक बटोरे । इससे पहले दिल्ली  के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया I पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का लक्ष्य दिल्ली को जीत के लिए प्रस्तुत किया ।



विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत धीमी रही ।पावर प्ले के पहले 6 ओवर में दिल्ली ने  दोनों ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और श्रीकर भरत को खो दिया I एक समय  लय में लग रहे डेविड वॉर्नर का विकेट रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में गया । जहाँ 5 वे ओवर में महेश थीक्षणा की गेंद पर  वार्नर को अंपायर ने एलबीडबल्यू करार दिया । हालाकिं वे खुश नहीं दिखे । वार्नर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और दो छक्के की मदद से 19 रन बनाए I  भरत  5 गेंदों में दो चौके की मदद से 8 रन बनाकर सिमरजीत सिंह का शिकार बने ।



मुश्किल घडी में बल्लेबाजी करने उतरे  मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने थोड़ा सयम के साथ खेला और पारी को गति प्रदान की । दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए  36 रन की अहम साझेदारी निभाई । लेकिन इसके ठीक बाद  मिचेल मार्श का विकेट मोईन अली ने चटकाया और छोटी साझेदारी को तोड़ा I मिचेल मार्श ने अपनी पारी में   3 चौके और एक छक्के की मदद से  20 गेंदों में 25 रन की पारी खेली , इसके बाद नियमित अंतराल पर दिल्ली के विकेट का पतन होता रहा ।

Rishabh Pant's girlfriend Isha got moist on seeing Rishabh Pant being out on the field, became very emotional
PC: IPL/Twitter

दिल्ली के युवा कप्तान ऋषभ पंत पर स्कोरबोर्ड का दवाब साफ़ झलक रहा था । रन गति को तेज करना और दूसरी छोर से विकेटों का पतन होना ऋषभ के लिए दवाब भरा था जहाँ दसवें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली ने ऋषभ को  बोल्ड आउट हो गए I



जहाँ हार्ड कट करने के चक्कर में गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट से जा लगी ।  वहीं स्टैंड में बैठे उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी इस मंजर को देख निराश और हताश नजर आई । जहाँ वह पहली गेंद से ही ऋषभ पंत को सपोर्ट करती नज़र आ रहीं थी । वहीँ स्टैंड से वे दिल्ली की टीम को चीयर कर रहीं थी ।ऋषभ के आउट होने के बाद आँखों में नमी साफ़ झलकी ।

ऋषभ पंत ने अपनी पारी में खेले गए कुल 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 4 चौके की मदद से 21 रन की अच्छी असरदायक रन बनाये थे  I चेन्नई के गेंदबाज़ों ने दिल्ली के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा कोई मौका नहीं दिया रन बनाने का वहीँ  स्पिनर मोईन अली ने धाकड़ स्पेल डाल दिल्ली की कमर तोड़ दी । उन्होंने अपने 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here