IPL के 55वें मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 91 रन से मात दे दी है । जहाँ धोनी की कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई पुराने अंदाज़ में दिखाई देने लगी है । इस जीत के बाद चेन्नई की टीम 8 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी के लिए उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाये, जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम पुरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर धराशाही हो गई ।
चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन डेवॉन कॉन्वे ने बनाये जहाँ उन्होंने 49 गेंद में आतिशी 87 रन बनाये । यह आईपीएल में उनका तीसरा अर्धशतक रहा । बैक तो बैक उनका यह शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्हें शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भी दिया गया ।सलामी बल्लेबाज है ऋतुराज गायकवाड ने 33 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की आतिशी पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अपने जौहर दिखते हुए 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
विंटेज धोनी नज़र आये
डेथ ओवर में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने महज 8 गेंदों पर 1 चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन की तेज पारी खेली । धोनी के 21 रनों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 200 रन का माइलस्टोन भी पार किया। आखिरी ओवरों में धोनी का बल्ला भी बोला जहाँ 262.5 के स्ट्राइक रेट से धोनी ने ताबतोड़ बल्लेबाज़ी की और तेज गति से रन बनाये । जिसकी फैंस आशा कर रहे थे ।

209 रनों विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम महज 17.4 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई । दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मार्श रहे जिन्होंने 20 गेंद में 25 रन की पारी खेली । ऋषभ पंत ने 11 गेंद में 21 रन का योगदान दिया ।
शार्दुल ने 19 गेंद में 24 रन बनाये । एक भी अच्छे साझेदारी ना पनपने की वजह से दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा । चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।
धोनी का जबरदस्त शॉट
— Jeny (@AlieJeny) May 8, 2022
18 वे ओवर में धोनी ने गेंदबाज़ों को रिमांड पर लेना शुरू किया और लम्बे छक्के जड़कर पुराने धोनी की याद दिला दी । जहाँ धोनी के नारे स्टेडियम में गूंजने लगे ।







