एशिया कप 2022 में भारतीय टीम बाहर होने के कगार पर आ चुके हैं जहां एशिया कप 2022 के सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 6 विकेट से मात देकर तहलका मचा दिया है। जहां अंकतालिका में सुपर 4 के अब +0.35 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 173 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते हुए मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
रोहित की आतिशी 72 रन की पारी पर फिरा पानी

रोहित शर्मा ने 41 गेंद का सामना करते हुए शानदार 72 रनों की पारी खेली, जहां उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़ें। वहीं 13 रन पर 3 ओवर के अंदर भारत के लोकेश राहुल 6 और विराट कोहली 0 पर आउट होने के बाद भारतीय खेमें में खलबली मच गई थी, लेकिन संकटमोचक बने रोहित ने शानदार अंदाज में टीम इंडिया को उबारा। हार्दिक और पंत के बल्ले से 17 रन 13 गेंद में निकले। सूर्यकुमार ने 34 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किया जिसमें उन्होंने विराट कोहली और दीपक हुड्डा को क्लीन बोल्ड किया।
97 रन की ओपनिंग साझेदारी पड़ी भारती पारी पर भारी

कुशल मेंडिस और पाथुम निस्संक ने 97 रन की ओपनिंग साझेदारी की जहां कुशल ने 57 और निस्संका ने 37 गेंद में 52 रन बनाए। चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 और अश्विन ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाएं। तेज गेंदबाज को। एकभी सफलता नहीं मिली।
आखिरी ओवर में अर्शदीप को बचाने थे 7 रन

पाकिस्तान और अब श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप को 7 रन चाहिए थे। जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां अर्शदीप रोहित को कुछ बताना चाह रहे हैं लेकिन वे आगे निकल जाते हैं। वहीं इस वीडियो पर काफी अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है।
वीडियो की सचाई
दासून शनाका और राजपक्षा अलग अंदाज में बल्लेबाज़ी कर रहे थे जहां 19 वें ओवर में दोनों ने मिलकर 14 रन ठोके थे वहीं अर्शदीप ने अपनी पहले चार गेंद पर श्रीलंका के इन प्लेयर को रोक कर अपनी यॉर्कर से रखा। जहां पांचवी गेंद पर मौका भी बना जब पंत से रन आउट का मौका छूटा। वहीं दवाब और फील्डिंग सेटिंग का दवाब ही था जहां इस ओवर मैं अर्शदीप को पहले 4 गेंद पर रोहित शर्मा ने अर्शदीप को सरहया वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी अर्शदीप के डेथ ओवर की बड़ाई की और उनको सरहाना की । कभी कभी जो दिखता है उसके ठीक विपरीत होता है और रोहित और टीम मैनेजमेंट के कसौटी पर अर्शदीप खरे उतरे हैं।
वीडियो
This is really bad, seriously. No point going to the dressing room & hugging them if you are doing these on field to youngsters. https://t.co/QvYfuRFd6P
— arfan (@Im__Arfan) September 6, 2022
;







